राजकीय संग्रहालय, कृष्णागिरि में गांधी रोड़ पर स्थित है जो युवा और बुजुर्ग पीढियों के लिए आकर्षण वाला स्थान है। राजकीय संग्रहालय की स्थापना, 1993 में की गई थी, इसमें काफी अच्छा कलेक्शन है और हर साल यह कलेक्शन बढ़ता ही रहता है। राजकीय संग्रहालय में कई पारंपरिक सामान भी देखने को मिलते है, यहां कला और सांस्कृतिक समृद्धि को भी देखा जा सकता है।
यह स्थान सिर्फ सैर के लिए नहीं है बल्कि यहां आकर शिक्षा भी ग्रहण की जा सकती है। इस राजकीय संग्रहालय में इतिहास और संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। इस स्थान पर वैश्विककरण की झलक भी देखने को मिलती है। इस संग्रहालय में एंथ्रोपोलॉजी, बॉटनी, आर्कियोलॉजी, जियोग्रॉफी, जूलॉजी, बच्चों के लिए गैलरी आदि भी स्थित है।
यह राजकीय संग्रहालय, दूसरे शनिवार और राष्ट्रीय अवकाश के अलावा, सभी दिन खुलता है। यहां सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक सैर की जा सकती है। इस परिसर में फोटो खींचना मना है।