रामास्वामी मन्दिर भगवान विष्णु के अवतरारों में से एक, भगवान राम को समर्पित है और तमिलनाडु के थंजावूर जिले में स्थित कुंभकोणम का एक प्रसिद्ध मन्दिर है। मन्दिर को नयक्कर राजाओं के प्रधानमन्त्री गोविन्द दीक्षितार के कुशल निर्देशानुसार बनवाया गया था। नायक राजा भगवान विष्णु के महान भक्त थे और उनके लिये समर्पित एक मन्दिर का निर्माण करना चाहते थे।
मन्दिर के निर्माण में उपयोग की गई वास्तुकला शैली नायक कालीन शैली के ही अनुरूप हैं और इन्हें सुन्दरता के साथ ढाला गया है। गोविन्दा दीक्षितार ने इस नये मन्दिर और चक्रपाणि मन्दिर, जिसे राधास्वामी मन्दिर से भी कई वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था, के बीच व्यावसायिक उपयोग के लिये एक गलियारे का निर्माण कराया।
पूरी रामायण के चित्रों को मन्दिर की दीवारों पर चित्रित किया गया है लेकिन यह चित्रण तीन अलग भागों में है।