Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कच्छ » मौसम

कच्छ मौसम

कच्छ आने के लिये सर्दियाँ सर्वोत्तम होती हैं।

गर्मी

यहाँ गर्मियाँ फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून के महीनों में पड़ती हैं। ये महीने बहुत गर्म होते हैं और पर्यटकों को इस दौरान यहाँ आने से बचना चाहिये। इस दौरान यहाँ का तापमान जला देने वाले 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मानसून

मॉनसून के दौरान यहाँ बारिश कम होती है लेकिन यह जगह के तापमान को कम करने में सहायक होती है। समान्यतः यहाँ हर साल 14 इन्च बारिश होती है।

सर्दी

कच्छ आने का यही सबसे बढ़िया मौसम है। सर्दियों के दौरान का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस स्थान पर कभी-कभी कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ती है जब तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाता है। पर्यटकों के लिये सर्वोत्तम समय अक्तूबर से मार्च के बीच का होता है।