मदुरई में स्थित गांधी संग्रहालय देश के पांच संग्रहालयों में से एक है तथा यहाँ गांधीजी की स्मृति से जुडी कई वस्तुएं रखी गई हैं जैसे उनकी खून से सनी हुई धोती जो उन्होंने उस दिन पहनी थी जब उन्हें मारा गया था। इस संग्रहालय में गांधीजी के अनेक फोटो भी रखे गए हैं।
यह संग्रहालय एक प्राचीन स्थान है तथा यह रानी मंगम्मल से संबंधित है जो नायक राजवंश का एक भाग थी। गांधीजी की मृत्यु के बाद गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इस महल को संग्रहालय में बदल दिया गया। इस संग्रहालय में पुस्तकों की एक दुकान भी है जहाँ गांधी के विचारों और जीवन से संबंधित कई पुस्तकों का संग्रह है।
यहाँ एक खुला थियेटर भी है जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिल्मों की स्क्रीनिंग और गांधी जी पर सभाएं आयोजित की जाती हैं।