Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मालमपुझा

मालमपुझा – हरे-भरे बगीचों और जादुई पहाड़ियों का शहर

26

मालमपुझा एक छोटा सा सुन्दर कस्बा है जो कि अपने मनोरम दृश्यों, बाँधों और बगीचों के लिये जाना जाता है। पलक्कड़ (जिसे केरल का धान का कटोरा कहते हैं) में स्थित यह लोकप्रिय स्थान हजारों पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और पिकनिक पर आने वाले लोगों को आकर्षित करता है।

केरल में सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने वाली एक जल विद्युत परियोजना ने इस स्थान को देशभर में लोकप्रिय बनाया है। अपने विशाल नहर तंत्र के कारण मालमपुझा बाँध केरल के सबसे बड़े सिंचाई बाँध के रूप में भी प्रसिद्ध है।

पलक्कड़ कस्बे से 10 किमी की दूरी पर स्थित मालमपुझा पर्यटकों को मनोरंजन के कई प्रकार के विकल्प भी प्रदान करता है। प्राकृतिक सुन्दरता और मनुष्य के कौशल के संगम के कारण यह स्थान सबसे लोकप्रिय मनोरंजक स्थानों सम्मिलित है।

मनोरंजन अपने चरम पर

मालमपुझा को लोकप्रिय बनाने वाले सभी आकर्षणों में मालमपुझा नदी पर बना जलाशय सबसे प्रसिद्ध है। बाँध से लगभग 2 किमी की दूरी पर फैन्टसी पार्क नामक एक मनोरंजन पार्क स्थित है।

क्षेत्र के अन्य आकर्षणों में थ्रेड गॉर्डन, स्नेक पार्क, याक्षी प्रतिमा, रॉक गार्डन, फैन्टसी पार्क, उड़नखटोला, और थेनकुरुस्सी प्रमुख हैं। पलक्कड़ में स्थित मालमपुझा में कई अन्य दर्शनीय स्थल भी शामिल हैं जिनमें परमबिकुलम अभ्यारण्य, साइलेन्ट वैली नैशनल पार्क, नेल्लियमपैथी, हिरण पार्क, पोथुन्डी जलाशय और धोनी वन क्षेत्र प्रमुख हैं।

मालमपुझा कब आयें

गर्मियों में मालमपुझा का तापमान अधिक रहने के कारण इस दौरान यहाँ आने से बचना चाहिये। सर्दियों का मौसम सुहाना होता है अतः यह समय बाहरी गतिविधियों और घूमने के लिये सर्वोत्तम होता है। त्योहारों का शहर पलक्कड़ पर्यटकों को कलपथी रथोत्सवम् (रथ उत्सव) और कालापूट्टु (बैलों की दौड़) जैसे विशिष्ट त्योहारों का अनोखा अनुभव कराता है।

मालमपुझा पहुँचना

रेल और सड़क माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा होने के कारण मालमपुझा एक किफायती छुट्टियाँ बिताने तथा आराम फरमाने और मनोरंजक जगह के रूप में यात्रा का अनोखा अनुभव प्रदान करता है।

मालमपुझा इसलिए है प्रसिद्ध

मालमपुझा मौसम

घूमने का सही मौसम मालमपुझा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मालमपुझा

  • सड़क मार्ग
    मालमपुझा केरल और तमिलनाडु की सीमाओं पर स्थित होने के कारण दोनों जगहों से सड़क द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। केरल राज्य परिवहन तथा प्राइवेट, दोनों प्रकार की बसें पलक्कड़ से अन्य शहरों के लिये उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मालमपुझा के लिये निकटतम् रेलवेस्टेशन पलक्कड़ में स्थित है जिसे पलक्कड़ जंक्शन के नाम से जाना जाता है। यह ओलवक्कोड में स्थित है जो केरल के साथ-साथ भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। स्टेशन से मालमपुझा तक के लिये टैक्सियाँ एवं ऑटो रिक्शॉ उपलब्ध हैं। जो लोग रेल से आना चाहें वे पलक्कड़ से मालमपुझा तक पहुँचने के लिये बस भी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मालमपुझा के लिये निकटतम हवाईअड्डा 55 किमी की दूरी पर स्थित कोयम्बटूर हवाईअड्डा है। जो लोग वायुमार्ग से आना चाहें वे कोच्ची अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (लगभग 160 किमी) और कालीकट अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (110 किमी) के विकल्प भी ले सकते हैं। इन सभी हवाईअड्डों से टैक्सी सेवायें उपलब्ध हैं। कोच्ची, कालीकट और कोयम्बटूर से पलक्कड़ के लिये बस सेवायें भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
24 Apr,Wed
Return On
25 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
24 Apr,Wed
Check Out
25 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
24 Apr,Wed
Return On
25 Apr,Thu