यह पर्यटकों के लिए नया पहाड़ी और साहसिक गेम है। जारॅविंग एक आधुनिक खेल है जिसका आनंद मनाली आने वाले पर्यटक उठा सकते हैं। इस खेल में एक व्यक्ति एक जार्व में फिसलता है जो एक बड़ी सी पारदर्शी गेंद होती है। फिर एक गेंद को एक ढ़लान से लुढ़काया जाता है।
जार्व में एक समय में अधिकतम 120 िकलो वजन के लोगों को बैठाया जा सकता है। जार्व में अंदर बैठे लोगों को कसकर जार्व को पकड़कर बैठने के लिए बोला जाता है ताकि 100 मीटर की ऊंचाई की ढ़लान से लुढ़काने पर उन्हें चोट न लगे। ज्यादा साहसिक पर्यटक 150 मीटर की ऊंचाई वाले ढ़ाल से भी जार्व पर बैठकर मजा कर सकते हैं।