Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मंत्रालयम » मौसम

मंत्रालयम मौसम

मंत्रालयम की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर और फरवरी के महीने के बीच होता है। इस समय तापमान, मौसम को काफी खुशनुमा बना देता है, क्योंकि औसतन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता। सर्दी में सूरज गरम होता है, लकेन गर्मी नहीं देता, जिससे यहां के दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना सुगम हो जाता है।

गर्मी

मंत्रालयम में ग्रीष्मकाल अत्यंत गर्म और शुष्क होता है।चिलचिलाती धूप तापमान को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा देती है। आमतौर पर गर्मियों के महीनें, मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई हैं। गर्मियों के दौरान चिलचिलाती धूप क्षेत्र को शुष्क और नम कर देती है। यह समय इस स्थान की यात्रा करने के लिए श्रेष्ठ नहीं है।

मानसून

मानसून जुलाई से शुरू होता है और अगस्त और सितंबर तक जारी रहता है। अक्टूबर और नवंबर के महीनों के दौरान भी छिटपुट वर्षा होती है। भला हो बारिश का कि इसके आगमन से तापमान नीचे आता है, लेकिन 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता। बारिश के दौरान नमी का स्तर में वृद्धि हो जाती है। इस स्थान पर मध्यम वर्षा होती है।

सर्दी

नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी, सर्दियों के महीनें होते है, जबकि दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडे महीनें होते हैं। हालांकि, सर्दियां यहाँ ठंडक का अधिक एहसास नहीं करातीं। सर्दियों के दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरता। सर्दियों में हल्की-फुल्की सर्दी होती हैं, लेकिन गर्मी नहीं होती। दोपहर सुखद होती है तथा शामें शांत व ठंडी होती हैं।