मेडक किले को काकतीयों शासकों के द्वारा शहर को आक्रमणकारियों से बचाने के उद्देश्य से बनाया गया था, यह एक प्राचीन दुर्ग है। यह किला, मेडक में ही स्थित है और हैदराबाद से 100 किमी. की दूरी पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह किला, 12 वीं शताब्दी में बनाया गया था, इसका निर्माण महाराजा प्रातप सिंह रूद्र ने करवाया था, उस दौरान इसे मेथुकु दुर्गम के नाम से जाना जाता था।
यह किला काकतीयों शासकों के द्वारा बाद में बनवाया गया था, और इसे कुतुब साहिब के आदेश के बाद से बनाया गया। कुतुब शाही शासकों ने दुर्ग के अंदर एक मस्जिद का निर्माण भी करवाया था जो 17 वीं शताब्दी में तैयार की गई थी। यह किला ऐतिहासिक दृष्टि से उल्लेखनीय है, इसके अलावा यहां कई पुरातात्विक बिंदु भी देखने को मिलते है।
यह किला, स्थानीय लोगों की शान है। वर्तामन में यह किला 17 वीं शताब्दी का बना हुआ खड़ा है और इसमें 3.2 मीटर ऊंची तोपें रखी हुई है। इस किले से शहर का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है।