पोचरम अभयारण्य, मेडक से 15 किमी. दूरी पर स्थित है। यह हैदराबाद से 115 किमी. की दूरी पर बना हुआ है। दुर्भाग्यवश, सरकार ने यहां तक के लिए, कोई यातायात सुविधा प्रदान नहीं की है। यहां तक आने के लिए पर्यटकों को बस या टैक्सी को किराए पर लेना पड़ता है। प्राचीन काल में इस अभयारण्य को हैदराबाद के निजाम के द्वारा शिकार खेले जाने वाले स्थल के रूप में उपयोग में लाया जाता था।
बाद में, इसे वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बना दिया गया, और 20 वीं सदी में इसे अभयारण्य का रूप दे दिया गया। इस अभयारण्य का नाम यहां स्थित पोचरम झील के नाम पर रखा गया जिस पर अल्लाइर बांध को बनाया गया है। इस अभयारण्य में कई जीव और वनस्पियां है।
यहां आकर कई जानवर जैसे - कुत्ता, भेडिया, तेंदुआ, बिल्ली, जंगली बिल्ली, चीतल और हिरन आदि को देखा जा सकता है। इस अभयारण्य में सर्दियों के दौरान कई प्रवासी पक्षी भी आते है। यहां का दिलचस्प पहलू यह है कि यहां पांच प्रकार के हिरन देखने को मिलते है। यह एक पारिस्थितिकी पर्यटन केंद्र है। पोचरम की यात्रा का सबसे अच्छा समय नबंवर से जनवरी तक होता है।