Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मेडक » मौसम

मेडक मौसम

मेडक की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय अक्‍टूबर से फरवरी तक होता है। इस अवधि में पर्यटक, हल्‍की गुनगुनी धूप में सैर कर सकते है। इस दौरान अधिक सर्दी नहीं होती है और पर्यटक आसानी से सभी स्‍थलों का भ्रमण कर सकते है। इस दौरान की यात्रा में गर्म कपड़ों को साथ लाना आवश्‍यक है।

गर्मी

मेडक में गर्मियों का मौसम मार्च से मई के अंत तक रहता है। इस दौरान मौसम अधिक गर्म और शुष्‍क रहता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटकों को इस मौसम में न आने की सलाह दी जाती है। इस दौरान यात्रा करने से लू या डिहाईड्रेशन जैसी समस्‍या भी हो सकती है।

मानसून

मेडक में दक्षिण पश्चिम मानसून आता है। यहां जून से बारिश होने लगती है और सितम्‍बर के अंत तक होती है। इस अवधि में यहां भयंकर वर्षा होती है। इस दौरान तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। अक्‍टूबर और नबंवर के महीने में हल्‍की फुहार पड़ती है।  

सर्दी

मेडक में नवंबर, दिसम्‍बर, जनवरी और फरवरी में सर्दी पड़ती है। यहां का सबसे ठंडा महीना दिसम्‍बर का होता है। तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान की धूप गर्म नहीं होती है और रात, दिन की अपेक्षा अधिक ठंडे होते है।