Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मैसूर » मौसम

मैसूर मौसम

सितंबर से मार्च का महीना मैसूर घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशगवार रहता है।

गर्मी

(मार्च से मई): गर्मी के समय मैसूर का मौसम काफी गर्म हो जाता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 39 डिसे जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिसे रहता है। तापमान ज्यादा होने के कारण गर्मी के समय मैसूर जाने से बचना चाहिए।

मानसून

(जून से सितंबर): मैसूर में बरसात के कुछ समय में मुसलाधार वर्षा होती है, वहीं कुछ समय यहां औसत वर्षा ही होती है।

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): ठंड के समय मैसूर का मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है। इस दौरान यहां का तापमान 31 डिसे से 16 डिसे के बीच रहता है। जनवरी के समय में यहां ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है, जिससे यह समय मैसूर घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।