नागौर, राजस्थान राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। इस शहर को नागा क्षत्रियों के द्वारा स्थापित किया गया था। नागौर शहर, नागौर जिले के मुख्यालय के रूप में जाना जाता है। यह शहर दो लोकप्रिय पर्यटन स्थलों बीकानेर और जोधपुर के बीच में स्थित है।
इतिहास और पौराणिक कथाओं में नागौर
इस जगह के इतिहास के बारे में महान महाकाव्य महाभारत के दिनों से पता लगाया जा सकता है। यह कहा जाता है कि वर्तमान नागौर जिले के कुछ क्षेत्र, उस काल के अहिच्छत्रपुर राज्य का हिस्सा हुआ करते थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महान अर्जुन ने अहिच्छत्रपुर पर विजय प्राप्त की और उसे अपने गुरू को द्रोणाचार्य को भेंट किया।
नागौर में और उसके आसपास क्या - क्या देखने के लिए है ?
यह शहर नागौर किले के लिए प्रसिद्ध है जो एक रेतीला किला है। इसका निर्माण 2 सदी में नागावंशियों द्वारा किया गया था। इस किले में सुंदर महल, फव्वारे, मंदिर और बगीचे हैं। इस किले के अलावा, नागौर में तरकीन दरगाह भी एक लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह दरगाह, इस्लाम धर्म के अनुयायियों में विशाल धार्मिक महत्व रखती है।
नागौर सैर का प्लान बना रहे पर्यटक यहां आकर जैन ग्लास मंदिर भी देख सकते हैं जो शहर के कमला टावर के पीछे स्थित है। यह एक काफी अनोखी संरचना है जो पूरी तरह कांच से बनी हुई है। मंदिर में अंदर के हिस्सों में शीशे का काम, यहां के दृश्य को और भी आकर्षक बनाता है। पर्यटक इस मंदिर में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के बारे में विशाल आंकड़ें पा सकते हैं। इसके अलावा, साईजी का टंका भी नागौर में भ्रमण के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
नागौर शहर अपने मुग्ध कर देने वाले महलों जैसे - हादी रानी महल, दीपक महल, अकबरी महल और रानी महल आदि के लिए भी प्रसिद्ध है। यह सभी महल अपने आसाधारण वास्तुकला और इंटीरियर डिजायन के लिए जाने जाते हैं। नागौर की सैर के दौरान पर्यटक, अमर सिंह राठौड़ की कब्र, वंशीवाला मंदिर, नाथ जी की छतरी और बरली भी देख सकते हैं।
नागौर पहुंचना
नागौर शहर तक वायु, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस जगह का सबसे नजदीकी घरेलू हवाई अड्डा जोधपुर में स्थित है। हालांकि, विदेशी पर्यटक नागौर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से पहुंच सकते हैं जो नागौर का निकटतम इंटरनेशनल एयरबेस है। यह हवाई अड्डा, भारत के के कई गंतव्य स्थलों से नियमित उड़ानों के द्वारा जुड़ा हुआ है।
यात्री रेल से भी अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच सकते हैं। नागौर रेलवे स्टेशन प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों के द्वारा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और दिल्ली से जुड़ा हुआ है। नागौर के लिए अजमेर, बीकानेर, दिल्ली,जोधपुर और जयपुर से बसें भी उपलब्ध हैं, इस तरह यह शहर सड़क मार्ग में भली - भांति जुड़ा हुआ है।
जलवायु
कम बारिश होने के कारण नागौर की जलवायु साल भर गर्म और शुष्क रहती है। यहां के प्राथमिक मौसम गर्मी, मानसून और सर्दी हैं। नागौर में छुट्टियां बिताने का प्लान बनाने वाले पर्यटकों को अक्टूबर से नवंबर के महीने के बीच में आने की सलाह दी जाती है क्यूंकि इस दौरान मौसम अन्य समय की अपेक्षा हल्का सा सर्द और खुशनुमा होता है।