यह आर्ट गैलरी नग्गर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र है जहां कला के शौकीन पेंटिग्स का दीदार करने जरूर आते है। यह आर्ट गैलरी नग्गर कैसल में स्थित है। निकोलस रियोरिच एक रूसी कलाकार था जो 1947 में बोल्शेविक क्रांति के बाद रूस से भारत आया था।
वह और उसका बेटा दोनों ही चित्रकार में अव्वल थे। भारत आने के बाद उन्होने कई चित्र बनाएं और एक आर्ट गैलरी की स्थापना की। यह गैलरी नग्गर शहर से मात्र दो किमी. की दूरी पर स्थित है। गैलरी में लगे नगभग हर चित्र में हिमालय पर्वत की खुबसूरती को निखार कर सामने लाया गया है।
इसके अलावा विदेशी थीम पर भी काफी चित्र है। यह आर्ट गैलरी सुबह 9 से 1 बजे तक और शाम 2 से 5 बजे तक खुली रहती है। गैलरी देखने के लिए पर्यटकों को 10 रू का टोकन चार्ज देना होगा।