Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नागपुर » मौसम

नागपुर मौसम

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नजदीक होने के कारण नागपुर एक उष्णकटिबंधीय गीला और शुष्क जलवायु वाला क्षेत्र है | जिस कारण यहाँ झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है और तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

गर्मी

नागपुर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस मौसम में नागपुर जाने का प्‍लान बिल्‍कुल न बनाएं।

मानसून

गर्मी के बाद बारिश की फुहारे जुलाई से सितम्‍बर तक काफी राहत पहुंचा देती है। लेकिन ऐसे मौसम में चिपचिप के कारण आप घूमने का पूरा मजा नहीं उठा पाऐगे।

सर्दी

नवंबर से जनवरी तक का मौसम नागपुर में बहुत सुहाना होता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाने के बाद भी यह मौसम घूमने के लिए सबसे अच्‍छा होता है।