रेणुका मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के नाहन में स्थित एक सुन्दर पर्यटक गंतव्य है। यह मंदिर देवी रेणुका को समर्पित है। मंदिर रेणुका झील के निकट स्थित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी रेणुका ऋषि परशुराम की माँ थीं।
यह माना जाता है अपने पिता, जमदग्नि (महान सप्तर्षि में से एक), के आदेश के पालन में उन्हें उनके बेटे ने ही मारा था। यह भी माना जाता है कि गोरखाओं द्वारा 19 वीं सदी के दौरान देवी दुर्गा के सम्मान में मंदिर को एक ही रात में बनाया गया था।
रेणुका झील के तट पर हर साल नवंबर के महीने में देवी रेणुका के सम्मान में रेणुका मेले का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आस्था के अलावा, मेले में संगीत, बाजार, प्रदर्शनियों, नृत्य प्रदर्शन जैसी कई अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं।
एक पुराने अनुष्ठान के अनुसार, भाईचारे का संदेश फैलाने के लिये लोग एक दूसरे से अपनी पगड़ी, टोपी बदलते हैं और यहां तक कि पानी भी बाँटते हैं।