पंगल सोमेश्वरा मंदिर पंगल गांव में स्थित है, जो नालगोंडा जिले का एक हिस्सा है और नालगोंडा शहर से बहुत करीब है। गांव के हैदराबाद शहर से लगभग 112 किमी दूर है। इतिहासकारों के अनुसार एक समय में पंगल एक समृद्ध कस्बा था जब यह काकतीय राजाओं की राजधानी थी।
काकतीयों ने 11 वीं सदी के दौरान इस जगह को अपनी राजधानी बनाया था। उसी दौरान उन्होंने गांव में मंदिर का निर्माण भी कराया। मंदिर एक आलीशान इमारत है जिसमें 66 खंभे हैं। खंभे जटिलता और खूबसूरती के साथ तराशे हुए हैं। वहां नंदी की एक मूर्ति भी है, जो मंडप के ठीक सामने स्थित है, मंडप केंद्र में स्थित है।
यहाँ के इष्टदेव भगवान शिव हैं, और उनकी मूर्ति मंदिर के अंदर रखी हुई है। मंदिर की दीवारों पर आप दो महान हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत के दृश्यों को देख सकते हैं।