Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नासिक » मौसम

नासिक मौसम

यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय शीतकालीन, और मानसून दोनों समय नासिक की यात्रा के लिए आदर्श समय के रूप में जाने जाते हैं।

गर्मी

मार्च से मई के दौरान यहाँ तेज गर्मी होती है जिसमे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक होता है।  पर्यटकों को आम तौर पर साल के इस समय के दौरान नासिक जाने से बचने के लिए कहा जाता है, क्यों कि यह जलवायु असहनीय होती  हैं। अप्रैल और मई के महीनों में यहाँ विशेष रूप से गर्मी होती हैं।

मानसून

नासिक में मानसून का मौसम जून से सितंबर तक रहता है। इस मौसम में हल्की बारिश होती है जो कि गर्मी से बहुत राहत पहुंचाती है। और यह समय इस जगह की यात्रा करने के लिए एक अच्छा समय बन जाता है।

सर्दी

सर्दी यहाँ पर दिसंबर के महीने से फरवरी तक उच्च स्तर पर होती है। मौसम ठंडा होता है और तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस से एक न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक होता है, यह नासिक घूमने के लिए साल का सबसे आदर्श समय है। विशेष रूप से अक्टूबर से मार्च के बीच।