Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नीमच » मौसम

नीमच मौसम

नीमच का मौसम नीमच घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच का है। हालांकि पर्यटकों को किसी भी मौसम में नीमच घूमने में परेशानी नहीं होती, ऊपर दी गई अवधि सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस समय के दौरान पर्यटक नीमच में उत्तम समय व्यतीत कर सकते हैं।

गर्मी

नीमच जिले में गर्मियों में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है जो कि पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक होता है। गर्मी की पराकाष्ठा के कुछ चिन्हों के साथ अधिकतर समय पर्यटक यहाँ सुखद मौसम का अनुभव कर सकते हैं। गर्मियों का मौसम नीमच में रहने वालों एवं यहाँ घूमने वालों के लिए काफी सुखदाई होता है।

मानसून

नीमच में मानसून का समय पर्यटकों के लिए अत्यंत आनंददायी होता है। बारिश की आवश्यक मात्रा के साथ मानसून का मौसम नीमच घूमने के लिए उपयुक्त है। नीमच में औसतन 1343.6 मिमी बारिश होती है। पर्यटक मानसून के दौरान यहाँ यादगार समय बिता सकते हैं।

सर्दी

नीमच में ठंड की शुरूआत नवंबर से हो जाती है। ठंड में भी यहाँ तापमान बहुत कम नहीं होता। न्यूनतम तापमान लगभग 19.42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। नीमच में ठंड के मौसम में शाम के वक्त मौसम ठंडा हो जाता है जो पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक होता है। गर्मियों की तरह ही ठंड में भी अधिकतर समय मौसम आनन्दप्रद होता है।