नेलापट्ट पक्षी अभयारण्य, पुलीकट झील से 20 किमी. की दूरी पर स्थित है जो नेल्लोर जिले के पूर्वी तट पर बना है। नेल्लोर शहर से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस अभयारण्य में कई प्रकार के अनोखे पक्षी देखने को मिलते है जैसे - लिटिल कोरमोरंट, पेंटेड स्टॉर्क, वहइट आईबिस और स्पॉटेड बिल्ड पेलीकन आदि।
इस अभयारण्य की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के दौरान होता है। इस अवधि में कई सुंदर चिडियों को निहारा जा सकता है। इस मौसम में चिडियां अपना घोंसला भी रखती है।