Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पठानकोट » मौसम

पठानकोट मौसम

पठानकोट में मध्य अप्रैल से मध्य फरवरी तक वसंत ऋतु रहती है और यह सबसे सुखद समय है। हालांकि अक्टूबर और नवंबर के महीने पठानकोट की यात्रा के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। इन महीनों में आने वाले सभी मुख्य त्योहारों के कारण, पर्यटकों को इस जगह के जीवंत संस्कृति का एक संक्षिप्त विवरण मिलेगा। इसके अलावा, मौसम मध्यम तापमान के साथ काफी सुखद बना रहता है।

गर्मी

पठानकोट में ग्रीष्मकाल के दिनों में दिन में बहुत गर्मी और रात में सर्द हवाएं चलती हैं। गर्मियों में तापमान 35 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मानसून

मानसून की वर्षा गर्मियों की धूल और गर्मी को अपने साथ ले जाती है। यह शहर इन महीनों में मध्यम से लेकर भारी वर्षा को अनुभव करता है। भारी वर्षा के कारण, नमी का स्तर काफी अधिक हो जाता है। अगस्त के महीने में भारी बारिश होती है।

सर्दी

सर्दियों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमानुसार 0 और 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पच्छमी हवाओं के कारण, ओलों तूफानों के साथ गरज के साथ वर्षा होती है, जो तापमान को कम करने में मदद करती है। ऐसी वर्षा लगातार दो से तीन दिनों के लिए होती है।