संगचोएलिंग मठ पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जहाँ तक घने जंगलों से 4 किमी. पैदल चलकर पहुँचा जा सकता है। इस मठ का निर्माण 17 वीं शताब्दी में लामा ल्हात्सुं चेम्पो ने किया था।
यह मठ गुप्त मंत्रों के स्थान के लिए जाना जाता है। यहाँ 17 वीं शताब्दी की मिट्टी की मूर्तियों का उत्कृष्ट संग्रह है। यद्यपि इस मठ में कई बार आग लग चुकी है, प्रत्येक बार इसका पुन: निर्माण किया गया।
इस मठ में सुबह और शाम की प्रार्थनाओं के अलावा तिब्बती कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक महीने के दसवें दिन लामा विशिष्ट मंत्रों का उच्चारण करते हैं। संगचोएलिंग मठ केवल पुरुषों के लिए खुला है।