Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पेंच » मौसम

पेंच मौसम

अगर आप पेंच घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो फ़रवरी और अप्रैल का मौसम आपके लिए सबसे उचित है। यात्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि जुलाई से सितम्बर तक भारतीय टाइगर रिज़र्व बंद रहता है। अगर आपको पेंच और यहाँ के नेशनल पार्क की वास्तविक सुन्दरता से आँखें चार करनी हैं तो आप फ़रवरी और अप्रैल में पेंच घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

गर्मी

पेंच में अप्रैल से जून तक गर्मी का मौसम रहता है। इस समय यहाँ का तापमान 26 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहता है। इस समय यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है और जलवायु अत्यधिक गर्म हो जाती है। गर्मी का मौसम यहाँ घूमने की द्रष्टि से आदर्श समय नहीं है।

मानसून

पेंच में मानसून जुलाई से शुरू होता है और यह सितम्बर अंत तक रहता है। यात्रियों को इस समय यहाँपर भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है जो कि दक्षिणी -पश्चिमी मानसून के द्वारा होती है। भारी बारिश में घूमने में रुकावट की सम्भावना के कारण इस समय यहाँ की यात्रा करना उचित नहीं है।

सर्दी

पेंच में नवम्बर से फ़रवरी के बीच तेज ठण्ड पड़ती है। इस समय मिनिमम तापमान जमाव बिंदु तक गिर जाता है और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यात्री इस समय यहाँ की यात्रा कर सकते हैं बशर्ते कि वे गर्म कपडे लेकर आयें।