पेरेन से 30 किमी दूर पुइलवा गांव में स्थित गुफाएं नागालैंड के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं यह इनके दिल के भी काफी करीब है। प्रसिद्ध क्रांतिकारी रानी गैदिनलीयू अग्रेजों से विद्रोह के दौरान इसी गुफा में छिपी थी। तब से यह जगह नागा लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण बन गया। स्वतंत्रता के बाद एजेड फिजो ने नागा के पहचान के लिए इन्हीं गुफाओं से अपने संघर्ष की शुरुआत की थी।
इस गांव में गुफाओं की श्रृंखला है जो इसे एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाता है। आप चाहे तो पूरे दिन एक के बाद एक गुफा का भ्रमण कर सकते हैं। प्राकृति सुंदरता से ओतप्रोत इस इस गांव के लोग बेहद स्नेही होते हैं और उनके बीच जाकर उनके रहन-सहन और उनकी संस्कृति को करीब से देखा जा सकता है।