मासानियाम्मन तिरूकोईल, एक मंदिर है जो देवी मासानियाम्मन को समर्पित है। यह देवी सांपों की देवी है। यह मंदिर, पोल्लाची से 24 किमी. की दूरी पर स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर में कुछ भी मांगने पर वह मनोकामना 3 सप्ताह में पूरी हो जाती है। इस मंदिर के मुख्य भाग को कई रंगों से चित्रित किया गया है।
इस मंदिर में मंगलवार और शुक्रवार के दिन भारी भीड़ रहती है। इस मंदिर की देवी की पीठ पर देवता की मूर्ति है। किंवदंतियों के अनुसार, इस मंदिर का नाम एक कन्या के नाम पर रखा गया, जो नानक राजा के शासनकाल में थी, वह आम के पेड़ से आम तोड़कर खाया करती थी।
इस कन्या को राजा ने मृत्युदंड दे दिया। बाद में इसी लड़की को सभी पूजने लगे थे। और माना जाता है इस मंदिर में भगवान राम भी अपनी पत्नी सीता की खोज में आएं थे।