पुलिकट का डच चर्च एक प्राचीन स्मारक है जो डच शासनकाल की महिमा को प्रदर्शित करता है। कई वर्षों तक यहाँ डच लोगों का राज्य था। पुलिकट में डच संस्कृति के निशान देखने को मिलते हैं क्योंकि सत्रहवीं और अठारहवीं शताब्दी में पुलिकट, डच ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय था। डच चर्च और इसके पास स्थित कब्रगाह केवल अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण अलग नहीं है बल्कि वे अपनी वास्तुकला शैली में भी अन्य संरचनाओं से अलग हैं।
हालांकि चर्च का कई बार जीर्णोद्धार किया गया है फिर भी यह चर्च जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। चर्च की कब्रगाह में, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आती है, कई मकबरे हैं जो 400 वर्षों से भी अधिक पुराने हैं। ऐसा माना जाता है कि इस कब्रगाह का निर्माण वर्ष 1657 में किया गया जब डच संप्रभुता अपने चरम पर थी।
चर्च और कब्रगाह, जो डच वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है, पर्यटकों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित करता है।