पुरी शहर अच्छी सड़कों से जुड़ा हुआ है। सरकारी तथा निजी बसों की सेवा ओड़िशा के प्रमुख शहरों से तथा कोलकाता से उपलब्ध है। शहर की सैर के लिए तथा पुरी में अन्य पर्यटन क्रियाकलापों के लिए ओड़िशा पर्यटन विकास निगम(ओ.टी.ड़ी.सी) की ड़ीलक्स बसों की सेवा उपलब्ध है।