Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पुट्टपर्थी » मौसम

पुट्टपर्थी मौसम

पुट्टपर्थी की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय नबंवर से फरवरी के दौरान होता है। इस मौसम में पर्यटक, पुट्टपर्थी के सभी स्‍थानों पर आसानी से भ्रमण कर सकते है और बाहरी गतिविधियों का आनंद भी उठा सकते है।

गर्मी

पुट्टपर्थी में गर्मी मार्च से जून तक पड़ती है। इस दौरान मौसम गर्म और शुष्‍क होता है। तापमान 23 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान पर्यटकों को यहां आने पर काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में पुट्टपर्थी की सैर पर न आएं।

मानसून

पुट्टपर्थी में मानसून जुलाई से अक्‍टूबर तक रहता है। यहां ज्‍यादा भारी बारिश नहीं होती है लेकिन मौसम में ठंडक आ जाती है। पर्यटक चाहें तो इस दौरान पुट्टपर्थी की सैर पर आ सकते है।

सर्दी

पुट्टपर्थी की सैर का सबसे अच्‍छा समय सर्दियों के दौरान होता है। इस दौरान मौसम सुखद, शांत और ठंडा रहता है। तापमान 14 से 30 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहता है। पर्यटक इस अवधि में सैर पर आने के दौरान गर्म कपड़े अवश्‍य साथ में लाएं।