उमियाम झील जो बारापानी के नाम से भी जानी जाती है, मेघालय के री भोई जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। उमियाम नदी के ऊपर जल-विद्युत उत्पादन के लिए बनाए गए बांध के कारण 1960 में इस झील को बनाया गया। आज, यह झील अपने वाटर स्पॉट्स और साहसिक खेलों के कारण एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रुप में कार्य करती है।
क्षेत्र के खूबसूरत पहाड़ों के बीच बनी उमियाम झील पर, मेघालय पर्यटन विभाग ने राज्य के अधिकारियों के साथ मिलकर, सैलानियों को कायाकिंग, वाटर साइक्लिंग, शूटिंग और नौका विहार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यह झील आर्किड़ टूरिस्ट लॉज से काफी सुंदर दिखाई देती है और यह इस क्षेत्र में ठहरने के लिए सबसे अच्छी जगह है।
यह झील स्थानीय लोगों के लिए बेहद लोकप्रिय पिकनित स्पॉट है जिसका मुख्य कारण है झील के चारों ओर फैली खूबसूरती जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। उमियाम झील, शिलांग से 15 कि.मी दूर है और शिलांग से यहां पहुंचने के लिए आप किसी पर्यटक वाहन या स्थानीय टैक्सी को किराये पर ले सकते हैं।