Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » रोहरू » मौसम

रोहरू मौसम

रोहरू की यात्रा के लिए मार्च और नवंबर के महीने के बीच के समय की सिफारिश की जाती है। इस समय के दौरान जगह का तापमान गर्म रहता है, जो पर्यटकों को हैंड ग्लाइडिंग, मछली पकड़ने, पैराग्लाइडिंग, और रिवर राफ्टिंग जैसे विभिन्न प्रकार के साहसिक खेल का आनंद लेने देता है। दिसंबर और फरवरी के बीच की अवधि बहुत ठंडी होती है जो बाहरी गतिविधियों को प्रतिबंधित करती है।

गर्मी

(मार्च -जून) - रोहरू में गर्मी का मौसम मार्च और जून महीने के बीच रहता है  इस समय के दौरान इस जगह का तापमान 14डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है  ही कारण है कि यह मौसम घूमने के लिए आदर्श माना जाता है

मानसून

(जुलाई -अक्टूबर) : रोहरू में जुलाई में मानसून शुरु होकर अक्टूबर के अंत तक जारी रहता है। इस मौसम के दौरान क्षेत्र में रूक रूक कर बारीश होती है, इसलिए यात्रियों को बारिश से बचने के अपेक्षित साधन ले जाने की सलाह दी जाती है यात्री इस समय के दौरान जगह की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं क्योंकि पत्ते हरे और स्वस्थ हो जाते हैं।

सर्दी

(नवंबर -फ़रवरी) :रोहरू में सर्दियों का मौसम नवंबर और फरवरी के महीने के बीच रहता है इस समय के दौरान, जगह के तापमान -7  डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, जबकि अधिकतम तापमान मात्र 10 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। जलवायु के यह प्रकार उन यात्रियों के लिए आदर्श जो ठंडक का माहौल पसन्द करते हैं।