Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग -  पवित्रता के इच्छुक अवश्य जाएं

24

रूद्रप्रयाग, उत्तरा-खंड का एक छोटा सा कस्बा है, इसका यह नाम हिंदुओं के देवता भगवान शिव के एक अवतार ‘रूद्र’ के नाम से उत्पन्न हुआ है।  हिंदू पुराण कथाओं के अनुसार ‘नारद मुनि’ को इस जगह पर भगवान ‘रूद्र के द्वारा’ वरदान दिया गया था।  पहले जिला रुद्रप्रयाग तीन जिलों चमोली, पौड़ी और टिहरी का एक हिस्सा था।  16 सितम्बर 1997 में इसे एक अलग जिले के रूप में घोषित किया गया।  यह शहर, मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों के मिलन स्थल (संगम) पर स्थित है।

क्या ख़ास है रुद्रप्रयाग के आस पास

यात्री रुद्रप्रयाग मंदिर के पास ही स्थित एक अन्य मंदिर जिसे जगदंबा मंदिर के नाम से जाना जाता है, के दर्शन भी कर सकते हैं।  ‘अगस्त्येश्वर महादेव मंदिर’ के दर्शनों के लिए, पर्यटक बड़ी संख्या में अगस्त्य मुनि शहर की यात्रा करते हैं।  किंवदंतियों के अनुसार इस जगह पर अगस्त्य मुनि ने कई वर्षों तक तपस्या की थी। 

रुद्रप्रयाग में स्थित देवरिया ताल, एक मनोहरी दर्शनीय झील है।  यह समुद्र की सतह से 2438 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।  इस झील में चौखम्बा की श्रेणियों के साथ गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और नीलकंठ की चोटियों की मनभावन और अद्भुत छवियाँ प्रतिबिंबित होती हैं।  विहंगावलोकन, नौका विहार और काँटाडालना, यहाँ की लोकप्रिय आनंददायी गतिविधियाँ हैं।  पर्यटक रुद्रप्रयाग के एक छोटे से गाँव ‘त्रियुगीनारायण’ की यात्रा भी कर सकते हैं जहाँ वे हवन-कुण्ड की चिर प्रज्ज्वलित अग्नि के दर्शन कर सकते हैं।  ऐसा विश्वास किया जाता है कि यह गाँव ‘हिमवत’ की राजधानी था जहाँ इस हवन-कुण्ड की अग्नि को साक्षी मान कर भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ विवाह किया था।  रूद्रप्रयाग के दूसरे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में गुप्तकाशी, उखीमठ, जखोली और तुंगनाथ प्रमुख हैं।  पर्यटक कालीमठ, कार्तिक स्वामी मंदिर, इन्द्रासणी मनसा देवी मंदिर, चंद्रशिला, मां हरियाली देवी मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, और मद्महेश्वर के दर्शनों के लिए भी जा सकते हैं।

रुद्रप्रयाग जाने का सबसे अच्छा समय

रुद्रप्रयाग वायुमार्ग, सड़कमार्ग और रेलमार्ग से भली-भाँती जुड़ा हुआ है।  पर्यटकों को ग्रीष्म ऋतु में रुद्रप्रयाग के भ्रमण की सलाह दी जाती है क्योंकि इस ऋतु में यहाँ का मौसम सुहाना रहता है। 

रुद्रप्रयाग इसलिए है प्रसिद्ध

रुद्रप्रयाग मौसम

घूमने का सही मौसम रुद्रप्रयाग

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रुद्रप्रयाग

  • सड़क मार्ग
    बसों के द्वारा भी पर्यटक रुद्रप्रयाग तक पहुँच सकते हैं। यह जगह रणनीतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग - 58 पर स्थित है, जो कि दिल्ली को बद्रीनाथ से जोड़ती है। गर्मियों के दौरान दिल्ली से बद्रीनाथ की यात्रा पर जाने वाली सभी बसें जोशीमठ के रास्ते पर रुद्रप्रयाग से होकर गुज़रती हैं। नियमित बसें भी ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के लिए उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रुद्रप्रयाग के लिए ऋषिकेश रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह कुछ ट्रेनों वाला छोटा सा रेलवे स्टेशन है। पर्यटक, ऋषिकेश से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, भली-भाँती जुड़े हुए हरिद्वार रेलवे जंक्शन से भी जा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    रुद्रप्रयाग से 183 किमी की दूरी पर स्थित देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, यहाँ के लिए निकटतम एयर बेस है। इस हवाई अड्डे से रुद्रप्रयाग के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun