शहर का अम्बेडकर पार्क, भीमराव रामजी अम्बेडकर को समर्पित है जो भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण नेता थे, जिन्होने भारत का संविधान लिखा था। अम्बेडकर जी दलित समुदाय से थे, जो आज के दौर में भी शोषण की चपेट में हैं। उनके जीवन से भारत के दलित समाज और दलित लोगों को प्रेरणा मिलती है। वह उत्तर प्रदेश के थे और मायावती के शासनकाल के दौरान उनकी काफी प्रतिमाएं सम्मान के तौर पर राज्य में लगाई गई थी। अम्बेडकर पार्क एक तरह का स्मारक है। यह खूबसरत प्राकृतिक उद्यान, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खासा पसंद आता है। सुबह और शाम के दौरान, आप यहां लोगों को व्यायाम करते हुए और बच्चों को खेलते हुए देख सकते हैं।