समस्तीपुर शहर, पहले दरभंगा जिले का एक उप - विभाजन था और यह बुदी गंदक नदी के तट पर स्थित है। समस्तीपुर में मनाएं जाने वाले प्रमुख त्यौहार छट, हनुमान जंयती, ईद, मोहर्रम, दुर्गा पूजा, दीपावली और सरस्वती पूजा है। यहां का पूसा ब्लॉक, राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कारण काफी प्रसिद्ध है। अन्य महत्वपूर्ण शोध सुविधाएं भी यहां के केन्द्रीय तम्बाकू अनुसंधान केंद्र और केन्द्रीय कैन रिसर्च केंद्र में उपलब्ध है।
इस शहर में कई स्वतंत्रता सेनानियों का जन्मस्थान है। यहां छोटे और बड़े पैमाने पर कई उद्योगों की स्थापना की गई है। यह उद्योग के हिसाब से एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां के लोगों की जीविका कृषि पर निर्भर करती है और वह काफी परिश्रमी होते है। समस्तीपुर में आम और लीची की पैदावार काफी होती है।
यहां फसल में तम्बाकू, गन्ना, मिर्च, हल्दी और फूलगोभी की पैदावार की जाती है। समस्तीपुर जिले में सुंदर नदियां भी बहती है। यहां दो गन्ना कारखाने भी स्थित है। यहां के हसनपुर में मगरदही घाट स्थित है। कई पर्यटक इस शहर की यात्रा के लिए आते है।
समस्तीपुर और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
समस्तीपुर पर्यटन में पर्यटक, मोरवारा, खारहिया, विद्यापति नगर, पूसा, महामादा, बासुरी, करियान, थानेश्वर मंदिर, शिवाजी ब्लॉक आदि की सैर सकते है। समस्तीपुर में ईद, छठ, दुर्गा पूजा, होली और अन्य त्यौहार धूमधाम से मनाएं जाते है। यहां के बुधी गंदक घाट पर छठ की भव्य पूजा होती है। हनुमान जंयती, विश्वकर्मा पूजा, मकरसंक्राति, मोहर्रम आदि को भी मनाया जाता है। समस्तीपुर पर्यटन में एक पेंटेकोस्टल चर्च भी स्थित है जिसका निर्माण 1943 में हुआ था, इस चर्च में लोगों की गहरी आस्था है।
समस्तीपुर तक कैसे पहुंचे
समस्तीपुर का नजदीकी एयरपोर्ट पटना में स्थित है। यहा शहर, ट्रेन और सड़क मार्ग द्वारा भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
समस्तीपुर का मौसम
समस्तीपुर में तीनों मौसम : गर्मी, मानसून और सर्दी आते है। यहां की जलवायु पर्यटकों के भ्रमण के अनुकूल रहती है। समस्तीपुर की यात्रा, अक्टूबर से मार्च तक आराम से की जा सकती है।