Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » साँची » मौसम

साँची मौसम

साँची घूमने सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। यहाँ महाशिवरात्री का त्यौहार फरवरी और मार्च के महीने में मनाया जाता है। यात्री नवंबर के महीने में चेथियागिरी उत्सव का आनंद भी उठा सकते हैं।

गर्मी

साँची में गर्मी का मौसम गर्म और उमस भरा होता है। गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होकर मई के अंत तक रहता है। गर्मियों के दौरान यहाँ का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। जब तापमान अधिकतम (45 डिग्री सेल्सियस)होता है तो मौसम बहुत गर्म हो जाता है।

मानसून

साँची में मानसून का मौसम जून से प्रारंभ होकर सितंबर के अंत तक रहता है। इस समय के दौरान पर्यटकों को कभी हल्की और कभी भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

सर्दी

साँची में दिसंबर से फरवरी के बीच का समय सुहावना होता है। इस समय के दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के लगभग होता है।