Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» संगरूर

संगरूर – गुरुद्वारों का शहर

13

पंजाब राज्य का एक ख़ूबसूरत शहर है ‘संगरूर’ एक जाट ‘सांघू’ के नाम पर इस शहर का नाम संगरूर पड़ा, जिसकी नींव 400 साल पहले रखी गई थी। यह तत्कालीन जींद राज्य की राजधानी है और पटियाला से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर ‘गुरुद्वारों के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ 20 से भी अधिक गुरुद्वारे हैं, जो संगरूर की लोकप्रियता में बड़ा योगदान देते हैं। संस्कृति की अनोखी खुशबू विभिन्न देशों से पर्यटकों को इस जगह की यात्रा करने के लिए मजबूर कर देती है।

संगरूर में और उसके आस-पास के पर्यटन स्थल

इस शहर के लोकप्रिय आकर्षण जैसे शीश महल, बनसार बाग़, गुरुद्वारा जनम स्थान, गुरुद्वारा नानक झिरा साहिब और गुरुद्वारा अकोई साहिब, हर संगरूर पर्यटन यात्रा कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। ये गुरुद्वारे सिख गुरुओं की मौजूदगी से धन्य हो चुके हैं। संगरूर पर्यटन विभाग विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को आकर्षित करने के लिए शहर में विभिन्न त्योहारों और मेलों का आयोजन करता रहता है। जन्माष्टमी का त्यौहार इस शहर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

गूगा नवमी के नाम से जाने जाने वाला एक मेला हर साल आयोजित किया जाता है और इस समारोह में शामिल होने के लिए देश भर से लोग आते हैं। कूका मेला जनवरी के महीने में आयोजित किया जाता है संगरूर पर्यटन का जीवंत पहलू देखने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों को इससे चूकना नहीं चाहिए। इसके अलावा पर्यटक सप्ताह के अंत में या छुट्टी के दिन आस-पास के दर्शनीय स्थलों जैसे जामा मस्जिद (मलेरकोटला), किला मुबारक (भटिंडा) सनसेट पॉइंट (कसौली) और काली मंदिर (पटियाला) की यात्रा भी कर सकते हैं।

संगरूर तक कैसे पहुंचे

इस शहर तक पहुँचना आसान है क्योंकि यह पंजाब के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के द्वारा जुड़ा हुआ है। कुछ ट्रेनें जैसे जबलपुर एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस और पंजाब मेल, संगरूर रेलवे स्टेशन से होकर गुज़रती हैं।

ऑटो रिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन के साधन शहर के हर नुक्कड़ और कोने में चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। इसके अलावा, पर्यटक चंडीगढ़ में स्थित निकटतम हवाई अड्डे के लिए उड़ानें ले सकते हैं और उसके बाद, संगरूर तक पहुँचने के लिए एक टैक्सी या कैब किराए पर ले कर यात्रा कर सकते हैं।

संगरूर का मौसम

इस शहर में ग्रीष्म ऋतु गर्म और सूखी जबकि सर्दियाँ सर्द और खुशनुमा होती हैं। मानसून का मौसम कम समय में ही ख़त्म हो जाता है। इस शहर की यात्रा का सर्वोत्तम समय दिसंबर से मार्च तक का होता है जब यहाँ का मौसम खुशनुमा होता है, और लगभग सभी मेले आयोजित किये जाते हैं।

 

संगरूर इसलिए है प्रसिद्ध

संगरूर मौसम

घूमने का सही मौसम संगरूर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें संगरूर

  • सड़क मार्ग
    संगरूर तक पहुँचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है सड़क मार्ग से टैक्सी या कार द्वारा, क्योंकि यह राज्य के सभी प्रमुख शहरों से भली-भाँति जुड़ा हुआ है। पर्यटक 4 घंटे 18 मिनट में नई दिल्ली (राष्ट्रीय राजमार्ग 10) से संगरूर तक पहुँच सकते हैं जो कि यहाँ से लगभग दूर 256 किमी की दूरी पर है। यह पटियाला (48 किमी), लुधियाना (52 किमी), चंडीगढ़ (125 किमी) और पंजाब के कई अन्य प्रमुख शहरों से कैब और बसों द्वारा जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    संगरूर का अपना रेलवे स्टेशन है जो मुख्य शहर में स्थित है। कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे जबलपुर एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस और पंजाब मेल यहाँ से होकर गुजरती हैं। यह शहर देश की राजधानी दिल्ली से भी नियमित ट्रेनों से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    There is no air port available in संगरूर
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun