Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर - कई अच्छी बातें

19

सवाई माधोपुर राजस्थान के राज्य में एक छोटे शहर जयपुर से लगभग 180 किमी है। शहर चंबल नदी के किनारे पर स्थित है। 18 वीं सदी में जयपुर क्षेत्र के शासक महाराजा सवाई माधो सिंह प्रथम के नाम पर ही इसका नाम सवाई माधोपुर पड़ा।

इतिहास में सवाई माधोपुर

शहर ने सत्तारूढ़ राजवंशों और राजाओं के कई परिवर्तनों को देखा है। प्रारम्भ में यह चौहान वंश के राजपूत सम्राट राजा हम्मीर देव के नियंत्रण में था। बाद में शहर पर आक्रमण हुआ और अलाउद्दीन खिलजी की सेना नें इस इस पर नियंत्रण स्थापित कर लिया तथा पूरे बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया। वर्तमान में, सवाई माधोपुर शहर के अन्दर और आसपास के कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है जिनमें मुख्य रूप से शहर से लगभग 11 किमी की दूरी पर स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान और रणथंभौर किला शामिल हैं।

सवाई माधोपुर के आकर्षण

शहर कई ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के पर्यटक आकर्षणों तथा रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाई मान सिंह अभयारण्य और रामेश्वरम घाट जैसे कुछ दर्शनीय स्थलों का केन्द्र है। शहर में और इसके आसपास प्रमुख ऐतिहासिक स्थल रणथंभौर किला, हंडर फोर्ट तथा सैमटन की हवेली हैं।

सवाई माधोपुर मंदिरों और धार्मिक महत्व के तीर्थ स्थलों से भरा है, जिसमें मुख्य रूप से चमत्कारजी जैन मंदिर,अमरेश्वर महादेव मंदिर, कैला देवी मंदिर, चौथ माता मंदिर और प्रसिद्ध श्री महावीरजी मंदिर सम्मिलित हैं। ये आकर्षण आगंतुकों को भारतीय इतिहास के गौरवशाली वर्षों में ले जाते हैं एवं उन्हें राजस्थान की समृद्ध संस्कृति का दर्शन कराते हैं।

सवाई माधोपुर, अद्वितीय ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के अन्य शहरों जैसे दौसा, टोंक, बूंदी और करौली के करीब है।

उत्सव, मेले, और खाद्य

सवाई माधोपुर की संस्कृति और परंपराओं को समझने का सबसे अच्छा तरीका लोकप्रिय वार्षिक मेलों के दौरान शहर में आना है। इन मंदिरों और धार्मिक स्थलों में ऐसे मेले हर साल आयोजित किये जाते हैं। सवाई माधोपुर अपने अमरूद, ठीक से कहें तो "माधोपुर अमरूद" के लिए जाना जाता है यह अमरूद अपने स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर है।यह स्थान अपने विभिन्न पारम्परिक नृत्यों विशेष रूप लोकप्रिय घूमर नृत्य और कल्बीलिया नृत्य के लिए प्रसिद्ध है।

सवाई माधोपुर तक पहुंचना

सवाई माधोपुर सड़क और रेल नेटवर्क के द्वारा प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई परिवहन के इच्छुक पर्यटकों को, सवाई माधोपुर से 180 किलोमीटर की दूरी पर स्थित निकटतम हवाई अड्डे जयपुर के लिए उड़ान पकड़नी होगी।

जलवायु

इस छोटे से शहर में विशिष्ट उप उष्णकटिबंधीय जलवायु के साथ गर्म व शुष्क गर्मी और उष्ण-आद्र मानसून का अनुभव होता है। इस स्थान की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम के दौरान है, जब जलवायु शांत और सुखद रहती है।

सवाई माधोपुर इसलिए है प्रसिद्ध

सवाई माधोपुर मौसम

घूमने का सही मौसम सवाई माधोपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सवाई माधोपुर

  • सड़क मार्ग
    सवाई माधोपुर तक पहुँचने के लिए एक और अच्छा विकल्प सड़क परिवहन का माध्यम है। नियमित रूप से उपलब्ध बसों और टैक्सियों के माध्यम से कोई आसानी से शहर में पहुंच सकता है। प्रमुख शहरों से एक राजस्थान शहर के लिए सीधी बस सवारी है। 100 रुपये का जयपुर का बस टिकट बस यात्रा परिवहन का सबसे सस्ता उपलब्ध साधन है। शहर अच्छी तरह से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है, इसलिए पर्यटक वहाँ खुद भी ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    शहर रेलवे स्टेशन दिल्ली और मुंबई के बीच मुख्य लाइन पर स्थित है और यहां से प्रमुख स्थलों के लिए बहुत सी गाड़ियां उपलब्ध हैं। प्रमुख स्टेशन जहां से शहर के लिए सीधी गाड़ियां उपलब्ध हैं, वे हैं- चेन्नई, पुणे, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, भोपाल, अमृतसर, एर्नाकुलम और देहरादून।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सवाई माधोपुर निकटतम हवाई अड्डे जयपुर, जो शहर से लगभग 180 किलोमीटर है, से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।यहां प्रमुख भारतीय शहरों के लिए नियमित उड़ानें है। यहां से कुछ शीर्ष वैश्विक स्थलों के लिए कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। हवाई अड्डे से सवाई माधोपुर पहुंचने के लिए पर्यटकों हेतु टैक्सियां और बसें आसानी से उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
16 Apr,Tue
Return On
17 Apr,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
16 Apr,Tue
Check Out
17 Apr,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
16 Apr,Tue
Return On
17 Apr,Wed