Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सिलचर

सिलचर - बराक नदी से घिरा हुआ

15

सिलचर दक्षिण असम में है और कछार जिले का जिला मुख्यालय है। एक सर्वोत्कृष्ट छोटा शहर, सिलचर अपने में ही सुंदर है। शहर के चारों ओर बराक नदी जगह की सुंदरता को बढ़ाती है। बराक इस क्षेत्र के पास से होकर बहती है, सिलचर और कुछ अन्य आसपास के कस्बों और गांवों को आमतौर पर बराक घाटी कहा जाता है।

भौगोलिक दृष्टि से, सिलचर को रणनीतिक तरह से बसाया गया है, जो देश के अन्य भागों के साथ मणिपुर और मिजोरम राज्यों को जोड़ता है। इसी कारण, यह आर्थिक रूप से एक जीवंत शहर है। साथ ही, आसपास के चाय के बागानों ने सिलचर की अर्थव्यवस्था में और अधिक सुधार किया है। सिलचर चावल, चाय और अन्य कृषि उत्पादों के लिए एक संसाधन केन्द्र भी है।

सिलचर पर्यटन - सिलचर में एवं आसपास पर्यटन स्थल

सिलचर में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ रखा है। जहां शहर का निरहंकारी रूप कई लोगों को निराश कर सकता है, वहीं दूर-स्थित मंदिर और अन्य आकर्षण इस जगह का रंग और जीवन हैं। सिलचर पर्यटन का प्रमुख गंतव्य कांचा कांति देवी मंदिर है। शहर के मध्य से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह समान रूप से स्थानीय लोगों और अन्य लोगों द्वारा पूजा का एक अत्यंत श्रद्धेय मंदिर है। भुबन महादेव मंदिर, शहीद का मकबरा और खासपुर देखने लायक अन्य स्थान हैं।

सिलचर तक कैसे पहुंचें

सिलचर में संचालित हवाई अड्डा, रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग है, जो देश के अन्य भागों से दक्षिण असम के इस शहर को जोड़ते हैं। जहां हवाई अड्डे से गुवाहाटी और कोलकाता के लिए दैनिक सेवाएं हैं, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (शिलांग से गुवाहाटी को सिलचर से जोड़ता है) की हालत बहुत अच्छी नहीं है।

सिलचर का मौसम

सिलचर में आर्द्र ग्रीष्मकाल, पर्याप्त वर्षा और सुखद सर्दियों के साथ एक उष्णकटिबंधीय मानसून की जलवायु रहती है।

 

सिलचर इसलिए है प्रसिद्ध

सिलचर मौसम

घूमने का सही मौसम सिलचर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सिलचर

  • सड़क मार्ग
    राष्ट्रीय राजमार्ग 44 सिलचर, शिलांग, गुवाहाटी को जोड़ता है। रोडवेज शहर की जीवन रेखा है। हालांकि, मानसून के दौरान, भूस्खलन और सड़क की बिगड़ी स्थिति की वजह से, सड़क पर यात्रा करना के अत्यधिक जोखिम भरा होता है। रोज सुबह और रात्रि बसें गुवाहाटी से शिलांग होते हुए सिलचर के लिये उपलब्‍ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सिलचर से लामडिंग तक एक मीटर गेज रेलवे लाइन है। ब्रॉड गेज लाइन के निर्माण के तहत अब भी है। यदि पर्यटक सिलचर जाने के लिये ट्रेन लेना चाहते हैं, तो उन्‍हें लुमडिंग तक गॉज ट्रेन से आना होगा और वहां से मीटर गॉज ट्रेन लेकर सिलचर पहुंचना होगा।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सिलचर हवाई अड्डा शहर के केंद्र से 22 किलोमीटर की दूरी पर कुभिरग्राम में स्थित है। गुवाहाटी और कोलकाता से सिलचर के लिए दैनिक उड़ानें हैं। सिलचर हवाई अड्डा ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था और भारत सरकार द्वारा इसमें कई सुधार किये गये। टैक्सी हवाई अड्डे से शहर के केंद्र के लिए आसानी से उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun