तामेंगलांग, मणिपुर में संतरों का सबसे अधिक उत्पादक है। संतरों के प्रयोग द्वारा व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तामेंगलांग में प्रत्येक वर्ष ऑरेंज फेस्टिवल मनाया जाता है। ऑरेंज फेस्टिवल का आयोजन दिसम्बर के महीने में किया जाता है। इस त्योहार के दौरान केवल जिले से ही नहीं बल्कि पूरे राज्य एवं क्षेत्र से प्रतियोगी यहाँ आते हैं।
ऑरेंज महोत्सव प्रत्येक वर्ष जिले सबसे अधिक उत्पादित फल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। इसकी पृष्ठभूमि में यह त्योहार राज्य में सामाजिक- सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने भी सहायता करता है। आजकल ऑरेंज फेस्टिवल मणिपुर का मुख्य पर्यटक आकर्षण है।
यह त्योहार न केवल व्यापारियों को मिलने एवं व्यापारिक संबंध सुधारने हेतु एक मंच प्रदान करता है बल्कि इस त्योहार के दौरान कई संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। इस त्योहार का एक मुख्य आकर्षण ऑरेंज ब्यूटी क्वीन कांटेस्ट है जिसमें संपूर्ण राज्य से युवतियां भाग लेने आती हैं।