Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तामेंगलांग » मौसम

तामेंगलांग मौसम

तामेंगलांग में उष्णकटिबंधीय जलवायु है एवं यहाँ सर्दी, गर्मी एवं मानसून तीन अलग अलग मौसम होते हैं।

गर्मी

पहाडी जिला होने के कारण तामेंगलांग में गर्मियों का मौसम सुहावना होता है। कभीकभार तापमान अधिक भी हो जाता है। गर्मियों की शुरूआत मार्च के महीने से हो जाती है एवं मई-जून के महीने तक रहती हैं। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। मई एवं जून वर्ष के सर्वाधिक गर्म महीने होते हैं।

मानसून

तामेंगलांग में लागातार बारिश मानसून का एक भाग है। यहाँ मानसून का मौसम जून से सितंबर के महीने तक होता है। इन महीनों के दौरान यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है। जब एक मानसून का मौसम खत्म हो जाता है और अपने पीछे चमकती हुई पहाड़ियां छोड़ जाता है तब पर्यटक यहाँ आ सकते हैं।

सर्दी

जिस प्रकार गर्मियां गर्म हो सकती है वैसे ही सर्दियों में भी काफ़ी ठंड पड़ती है। किसी समय यहाँ तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर सकता है। पर्यटक यहाँ ठंड में आते है इसलिए उन्हें ऊनी कपडे साथ में अवश्य ले जाने चाहिए। यह याद रखना होगा कि यहाँ काफ़ी ठंड पड़ती है।