ग्लो झील तेजू का एक खूबसूरत स्थान है। यहां के बर्फ से ढंके पहाड़ और झील के आसपास मौजूद वनस्पति व जीव-जंतु इसे और भी समृद्ध बना देते हैं। सबसे नजदीकी रोड प्वाइंट तवाम गांव के पास चोंगखाम-वाकरो रोड पर है। यहां से इस झील तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेकिंग का सहारा लेना पड़ेगा। सड़क मार्ग न होने के कारण झील तक पहुंचना एक एडवेंचर ट्रिप भी बना जाता है।