Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » त्रिशूर » मौसम

त्रिशूर मौसम

एक ओर गर्मी की चिलचिलाती धूप और दूसरी ओर मानसून की लगातार और अनियमित बारिश के कारण इस शहर की यात्रा के लिए सबसे उत्तम मौसम ठंड का होता है जो अक्टूबर से फरवरी के बीच होता है। चाहे ट्रेकिंग हो या आराम से दृश्य भ्रमण करना हो, केरल की “सांस्कृतिक राजधानी” की सैर के लिए यही समय उत्तम है।

गर्मी

मार्च से मई : त्रिशूर में सूखी और उमस भरी गर्मी पड़ती है और तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। यह मौसम सुखा देने वाला होता है और पर्यटकों को इस मौसम के दौरान यहाँ की यात्रा टालनी चाहिए।

मानसून

जून से सितंबर: त्रिशूर में मानसून दक्षिण – पश्चिम मानसून से मई के अंतिम सप्ताह में आता है। जुलाई के अंत तक का यह समय भारी वर्षा के लिए कुख्यात है।

सर्दी

अक्टूबर से फरवरी: त्रिशूर में यह मौसम बहुत खुशनुमा होता है जब अधिकतम तापमान औसतन 30 डिग्री सेल्सियस रहता है।