वह दिन बीत गये जब हम सब बच्चे छुट्टियों बिताने दादी या नानी के घर जाते थे। बदलते जमाने के बच्चे काफी समझदार हो चुके हैं वह अपनी छुट्टियाँ नानी या दादी के घर नहीं बल्कि अब नई नई जगहों को घूमना पसंद करते हैं। क्योंकि आजकल बच्चे काफी स्मार्ट और एडवेंचरस है इसीलिए वह भी आपसे उम्मीद करते है कि आप उन्हें किसी अच्छी जगहे घुमाने ले जाये ताकि वहां वह जमकर मस्ती मजा कर सके।
वैसे नई नई घूमने से बच्चो की जानकरी बढती है साथ ही उन्हें रिफ्रेशमेंट भी मिल जाता है। बच्चो की फरमाइश तो काफी कुछ घूमने की होती है..लेकिन दिक्कत हो जाती है माता पिता की, कि आखिर बच्चो को इन छुट्टियों में कहां ले जाया जाये।
तो आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिये आपको बताने जा रहें हैं, कुछ ऐसी समर हॉलिडे डेस्टिनेशन के बारे में, जहां आपके बच्चों की छुट्टियों बनेगी यादगार।
दार्जलिंग
पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंगप्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। नीला आकाश, बर्फ से ढकी हुई पहाड़ों और हरे भरे हरी चाय उद्यान की सुरम्य पृष्ठभूमि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस जगहों को घूमने का मजा तब और दुगना हो जाता है जब आप दार्जलिंग स्थित टॉय ट्रेन की सवारी का लुत्फ लेंगे, यकीन बच्चो को तो टॉय ट्रेन की सवारी काफी भाने वाली है।
बच्चों के लिए गतिविधियां:- टॉय ट्रेन, केबल कार राइड
ऊटी
दक्षिण भारत में पहाडियों की रानी से प्रसिद्ध ऊटी गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने का बेस्ट आप्शन है। चारो और हरे भरे पहाड़ ..चाय के बागन मन को प्रफुल्लित कर देते हैं। यहां बच्चे चाय फैक्ट्री में जाकर चाय कैसे बनती है जान सकते हैं साथ ही मधुमक्खी संग्रहालय भी जा सकते हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: कन्फेक्शनरी स्टोर्स में चॉकलेट, हनी और मधुमक्खी संग्रहालय की यात्रा , ऊटी झील पर नाव की सवारी।
मनाली
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा मनाली सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक हैं। ब्यास नदी के किनारे बसा मनाली सिर्फ गर्मी से ही पर्यटकों को राहत नहीं पहुंचाता है, बल्कि आप यहां एडवेंचर गेम्स के मजे ले सकते हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: पैराग्लाइडिंग, ज़ोरबिंग
उदयपुर
राजस्थान का खूबसूरत झीलों का शहर उदयपुर बच्चो के साथ घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है, यहां बच्चे इतिहास को जान और समझ सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटक खासकर बच्चे कठपुतली शो का भरपूर लुत्फ उठा सकते है, जो कुछ सचमुच दिलचस्प कहानियां बताते हैं। साथ ही आप यहां सिटी पैलेस, झील आदि की घूम और देख सकते हैं।
जैसलमेर
राजस्थान में स्थित जैसलमेर बच्चो के लिए एक आदर्श हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक हैं...यहां आकर बच्चे ऊंट की सवारी, रेगिस्तान सफारी आदि का मजा ले सकते हैं। साथ ही रात में चन्द्रमा की रौशनी में चमकते सोने से रेगिस्तान को भी देख सकते हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: ऊंट की सवारी
थेक्कडी
केरल एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है..खासकर छुट्टियों के लिए एक यह एक आदर्श जगह है। आप केरला के थेक्कडी में बच्चो के साथ छुट्टियों का मजा ले सकते हैं । थेक्कडी में अप वाटरहाउस के साथ साथ हाथी की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: हाथी की सवारी, हाउसबोट सवारी
औली
उत्तराखंड में स्थित औली उत्तर भारत की गर्मी से राहत दिलाने वाला प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। चारो ओ बर्फ से ढके पहाड़ और मीलों तक फैली हरियाली बस पर्यटकों को अपना दीवाना बना देती है। यहां आने वाले पर्यटक स्कीइंग का भरपूर मजा ले सकते हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: स्कीइंग
महाबलेश्वर
मुंबई और पुणे के बीच स्थित महाबलेश्वर माहराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां आप बच्चो के साथ मैप्रो बाग़ जाकर ताजी-ताज़ी स्ट्रॉबेरी को तोड़कर खा सकते हैं। साथ ही आप यहां बच्चो के साथ घुड़सवारी , तथा तरह तरह खेलो का लुत्फ उठा सकते हैं।
बच्चों के लिए क्रियाएँ: स्ट्राबेरी उठा, घुड़सवारी
तारकरली
समुद्री तट किसे पसंद नहीं होते, खासकर बच्चो को तो पानी से खेलना काफी पसंद होता है...अगर आपके बच्चें पानी में घूमने या खेलने के शौक़ीन है तो बिना देर किये चले आयें तारकरली।यहां का पानी बेहद साफ़ है..यहां आप वाटरस्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: विभिन्न पानी के खेल
लोनावाला
महाराष्ट्र का एक और लोकप्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन लोनावला है, यहां आप सिर्फ हरी भरी पहाड़ियों को ही नहीं देख सकते बल्कि आप एम्यूज़मेंट पार्क भी जा सकते हैं।जहां दिल की धड़कने रोक देने वाले रोलर कोस्टर की सवारी का मजा ले सकते हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: विभिन्न मनोरंजन सवारी
मयनी बर्ड अभयारण्य
महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में मयनी बर्ड अभयारण्यहै जहां आप बेहद ही खूबसूरत पक्षी यानी दुर्लभ प्रजातियों के साथ साथ पक्षियों की लगभग 400 अलग-अलग प्रजातियों को देख सकते हैं। बच्चों को पक्षियों को खिलाने में लगे रहें,
और इसे एक भयानक अनुभव बनाएं।
औरंगाबाद
औरंगाबाद अजंता और एलोरा विश्व धरोहर स्थलों समेत कई नामी पर्यटन स्थलो के सन्निध होने से यह एक महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्र है। के दर्शनीय स्थल आपके दिल को जीत लेंगे। यहां मौजूद एलोरा की गुफा यूनेस्को की
विश्व एलोरा गुफाएं भारतीय विविधता और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक हैं अजंता गुफाएं भी यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल हैं।
बच्चों के लिए गतिविधियां: अजंता, एलोरा गुफाओं, पंचककी और बीबी का मक्का की गाइडेड यात्रा- ताजमहल की प्रतिकृति।
रायगढ़
भारत में वास्तविक जीवन के नायकों की कोई कमी नहीं है, जिसने न केवल राष्ट्र के इतिहास को अच्छे के लिए बदल दिया बल्कि उत्कृष्ट शासन उदाहरण भी स्थापित किया। अपने बच्चों को भारत के सबसे बड़े शासक- राजा शिवाजी के इतिहास से रूबरू कराने के लिए रायगढ़ बच्चों की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस किले में बच्चे और माता पिता दोनों ही ट्रेकिंग, रोपवे आदि का मजा ले सकते हैं. साथ ही मराठा इतिहास के उत्कृष्ट स्थलों को जान सकते हैं।
बच्चों के लिए क्रियाएँ: रोपवे की सवारी, पूर्व महल के खंडहर और शिवाजी की प्रतिमा, महा दरवाजा, खुफ्लाधार बुरुज, नैनी दरवाजा, हट्टी तलव, गंगासागर और हिरकानी बुरुज की जगहों की यात्रा करें।
PC: flickr.com
दिल्ली
दिल्ली भारत की राजधानी दिल्ली, प्राचीनता और आधुनिकता का सही संयोजन है, जो आज एक उद्योगिक गोले की जादुई दुनिया बन गई है। मंत्रमुग्ध कर देने वाली नई और पुरानी दिल्ली के मिश्रण में, आपको भारत का इतिहास, संस्कृति और विस्मित चीजों का संकलन मिलेगा। यह केवल देश की राजधानी ही नहीं बल्कि राजनीतिक गतिविधियों की भी राजधानी है, जो इसे एक रमणीय स्थान बनाते हैं और पर्यटन पारखियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।दिल्ली में बनी कई स्मारके और पर्यटक स्थल प्राचीन काल की याद दिलाते हैं। यहाँ का प्रसिद्ध क़ुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट, लोटस मंदिर और अक्षरधाम मंदिर दिल्ली की वास्तुकला के उत्कृष्ट कृतियों में से एक है। दिल्ली में आप को एक ही जगह पर हर चीज़ मिल जाएगी, जिसके कारण इसे "शोप्र्स पैरडाइस" भी कहा जाता है।
कश्मीर
कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। भारत के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कश्मीर घाटी हिमालय और पीर पंजाल पर्वत श्रुंखला के बीच बसी है।कश्मीर घूमना हर किसी की ख्वाइश होती है।