Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आप एक कला प्रेमी हैं तो, दिल्ली के इन 11 बेस्ट आर्ट गैलरियों की सैर करना बिल्कुल भी ना भूलें!

अगर आप एक कला प्रेमी हैं तो, दिल्ली के इन 11 बेस्ट आर्ट गैलरियों की सैर करना बिल्कुल भी ना भूलें!

देश का दिल, देश का सबसे बड़ा शहर, देश का सरकार प्रमुख शहर और न जाने किस-किस नाम से दिल्ली को पुकारा जाता है। यही दिल्ली पर्यटकों के लिए भी आकर्षणों के मामले में किसी खज़ाने से कम नहीं है। देश की सारी विविधताओं को अपने में समेटे हुए अपनी दिल्ली कला प्रेमियों का भी प्रमुख शहर है। बल्कि आज के समय में यह कई समकालीन कला परिदृश्य का घर भी बन गया है।

हाल ही के दिनों में दिल्ली में कई सारी कला के क्षेत्र में गैलरियों, प्रदर्शनियों, मेलों आदि का आयोजन किया गया है, जिन्होंने भारतीय कला बाज़ार में एक नयी वैश्विक हित को आकर्षित किया है। इसी तरह दिल्ली समकालीन कला प्रदर्शनी, तेज़ी से बढ़ते हुए आम लोगों का भी ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही हैं।

चलिए आज हम दिल्ली के बेहतरीन आर्ट गैलरियों की सैर पर चलते हैं और कला को सामने से सराहते हैं।

दिल्ली आर्ट गैलरी

दिल्ली आर्ट गैलरी

नई दिल्ली की सबसे प्रचलित आर्ट गैलरियों में से एक, दिल्ली आर्ट गैलरी में आपको 20 वीं सदी की कई सारी भारतीय कलाओं की प्रदर्शनी देखने को मिलेंगी। सन् 1993 में शुरू हुई इस आर्ट गैलरी में कई आधुनिक कला के व्यपक संग्रह हैं। दिल्ली के सबसे नामचीन जगह हौज़ खास में स्थापित, इस गैलरी में कई कार्यक्रम के आयोजन भी होते रहते हैं।
पता: दिल्ली आर्ट गैलरी, 11, हौज़ खास विलेज, डिअर पार्क के पास, नई दिल्ली-110016
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम के 7 बजे तक (रविवार बंद)

Image Courtesy: Official Website

एग्ज़ीबिट 320

एग्ज़ीबिट 320

एग्ज़ीबिट 320, दिल्ली के लाडो सराय क्षेत्र का ह्रदय है, जो कलाकारों, कलाओं और अपने दर्शकों को गतिशील और रचनात्मक केंद्र प्रदान करता है। यहाँ भारत और उप- महाद्वीपों की समकालीन कला को बखूबी प्रदर्शित किया जाता है ,जो नए विचारों और तरीकों का एक नया मंच बन कर उभर रहा है।
पता: एफ़-320, लाडो सराय, नई दिल्ली- 110030
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक (रविवार अपॉइंटमेंट के साथ)

Image Courtesy: Official Website

आर्ट अलाइव गैलरी

आर्ट अलाइव गैलरी

आर्ट अलाइव गैलरी भारत के तेज़ी से लोकप्रिय होते और दूरंदेशी दीर्घाओं में से एक गैलरी है। यह, भारतीय कला प्रथाओं को आगे बढ़ाते हुए सुनैना आनंद द्वारा 2001 में स्थापित किया गया था। हर साल यहाँ पाँच व्यक्तित्व व सामूहिक प्रदर्शनी लगायी जाती हैं और इसके साथ ही साथ भारतीय कला से सम्बंधित कई वर्कशॉप, लेक्चर्स व चर्चाएं भी आयोजित की जाती हैं।
पता: एस-221, पंचशील पार्क, नई दिल्ली- 110017
समय: सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक (रविवार बंद)

Image Courtesy: Official Website

नेचर मोर्ते

नेचर मोर्ते

न्यू यॉर्क के पूर्वी गाँव में सन् 1982 में स्थापित हुए और सन् 1988 में बंद कर दिए गए गैलरी को, एक वाणिज्यिक गैलरी और प्रबन्धकीय प्रयोग के रूप में सन् 1997 में फिर से पीटर नागी द्वारा नई दिल्ली में पुनर्जीवित किया गया। तब से ही नेचर मोर्ते भारत में चुनौतीपूर्ण और प्रयोगात्मक रूपों में कला का पर्याय बन गया।
पता: ए-1 नीति बाग़, नई दिल्ली- 110049
समय: सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक (रविवार बंद)

Image Courtesy: Official Website

धूमिमल गैलरी

धूमिमल गैलरी

धूमिमल गैलरी सन 1936 में श्री राम बाबु जैन द्वारा स्थापित किया गया सबसे पुराना समकालीन कला गैलरी है। हाल ही में समकालीन कला को बढ़ावा देते हुए, धूमिमल गैलरी ने सफलतापूर्वक अपने 75 साल पूरे किये हैं। इस गैलरी ने हमेशा से ही एक वाणिज्यिक गैलरी से ज़्यादा एक संस्था के रूप में कार्य किया है।
पता: जी-42, कनॉट सर्कस, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली-110001

Image Courtesy: Official Website

तलवार गैलरी

तलवार गैलरी

सन् 2001 में न्यूयॉर्क में स्थापित, तलवार गैलरी खासकर भारतीय उपमहाद्वीप से कलाकारों और प्रवासी भारतीयों के अपने अनुभवों पर केंद्रित है। इस गैलरी का मुख्य उद्देश्य है,कला को भौगोलिक,सांस्कृतिक,धार्मिक,जातीय और सीमाओं को परे रख प्रभावशाली लोगों जैसे कि नसरीन मोहमेदी व रुम्माना हुसैन जैसे और समकालीन कलाकारों को बढ़ावा देना। सन् 2007 में तलवार गैलरी ने नई दिल्ली में अपनी शाखा खोली।
पता: सी-84, नीति बाग़, नई दिल्ली-110049
समय: सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक (रविवार बंद)

Image Courtesy: Official Website

आर्ट पॉज़िटिव

आर्ट पॉज़िटिव

समकालीन कला के दृश्य में एक नयी गैलरी आर्ट पॉज़िटिव, नए कलाकारों और कला कार्यशालाओं को प्रदर्शित करते हुए भारतीय गैलरी का एक अभिन्न अंग बन गयी है। यह गैलरी पूरे साल कला से सम्बंधित कई क्रियाएं, कक्षाएं, वर्कशॉप्स आदि आयोजित करती है।
पता: एफ़-213/बी, ओल्ड मेहरौली बदरपुर रोड, लाडो सराय, नई दिल्ली-110030
समय: सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक (रविवार बंद)

Image Courtesy: Official Website

गैलरी एस्केप

गैलरी एस्केप

नई दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक, गैलरी एस्केप आधुनिक व समकालीन कला की विशेषताओं को बखूबी दर्शाता है। सन् 1989 में रेनू मोदी द्वारा स्थापित किये गए इस गैलरी का मुख्य उद्देश्य ललित कला के अंतःविषय दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
पता:16, कम्युनिटी सेंटर, सूर्य होटल के पास, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली-110025
समय: सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक

Image Courtesy: Official Website

वढेरा आर्ट गैलरी

वढेरा आर्ट गैलरी

सन् 1987 में स्थापित, वढेरा आर्ट गैलरी उल्लेखनीय आधुनिक और समकालीन भारतीय कलाकारों की कला को प्रदर्शित करता है। इस गैलरी में बड़े पैमाने पर कई प्रदर्शनियों का आयोजन भी होत है। इस गैलरी का अपना एक बुकस्टोर भी है, जो इस तरह का भारत का सबसे पहला बुक स्टोर है।
पता:डी-40 और 53, डिफेन्स कॉलोनी, नई दिल्ली-110024
समय: सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक

Image Courtesy: Official Website

आर्ट हेरिटेज गैलरी

आर्ट हेरिटेज गैलरी

20 वीं सदी के सबसे नामी गिरामी थिएटर निर्देशक और ड्रामा टीचर इब्राहिम अल्काज़ी व रोशन अल्काज़ी जो एक प्रसिद्द कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर हैं, दोनों पति-पत्नी ने मिलकर इस गैलरी की स्थापना सन् 1978 में की थी। आर्ट हेरिटेज गैलरी ने अब तक आधुनिक भारतीय कला के प्रति जागरूकता और उसे बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को बरक़रार रखा है।
पता: 205, त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, टोडरमल रोड एरिया, मंडी हाउस, नई दिल्ली-110001
समय: सुबह 10 बजे से शाम के 7 बजे तक (रविवार बंद)

Image Courtesy: Official Website

 नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट

नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट

नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन दिल्ली की प्रमुख आर्ट गैलरी है। यह सबसे पहले नई दिल्ली में 1954 में स्थापित की गयी थी और उसके बाद मुंबई और बैंगलोर में इसकी अन्य शाखाएं खुलीं। गैलरी में कई खूबसूरत, 14000 से ज़्यादा कलाओं के नमूने प्रदर्शित हैं।
पता: जयपुर हाउस, शेर शाह रोड, दिल्ली हाई कोर्ट के पास, इंडिया गेट, नई दिल्ली-110003
समय: सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक (सोमवार बंद)

Image Courtesy: Official Website

Read more about: india delhi travel
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X