Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक बार अपनी बहन-बेटी को जरुर कहें..जा जी ले अपनी जिन्दगी

एक बार अपनी बहन-बेटी को जरुर कहें..जा जी ले अपनी जिन्दगी

अब वह छोटी सी गुड़िया और भाई की प्यारी सी छुटकी बड़ी हो चुकी है..उसे इस दुनिया में अकेले एक बार घूमने का मौका जरुर दें..

By Goldi

जब भी हम लड़कियां अपने घरवालों से कहीं अकेले घूमने जाने की जिद करते हैं तो उनका जवाब यही होता है कि, शादी के बाद पति के साथ घूमना। लो भला ये भी कोई बात हुई.. घूमने का शादी से क्या लेना देना..लेकिन फिर भी घरवाले इतना कहकर यह बात यूं ही खत्म कर देते हैं।

एग्जाम की छुट्टियों के बाद..छुट्टियों के लिए बेस्ट है मिरीक

वैसे जमाना काफी बदल रहा है, लड़कियां आत्म निर्भर हो चुकी है..ऐसे में देश या विदेश घूमने में उन्हें कोई गुरेज नहीं लेकिन बात आकर रुक जाती है फैमिली पर। ह्म्म्म वो जमाने लद गये, जब लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती थी, ना ही अकेले घूमती थी..लेकिन अब ऐसा नहीं है।

भारत का दिल-मध्यप्रदेश...यहां नहीं घूमा तो आपने कुछ नहीं घूमाभारत का दिल-मध्यप्रदेश...यहां नहीं घूमा तो आपने कुछ नहीं घूमा

अब वह छोटी सी गुड़िया और भाई की प्यारी सी छुटकी बड़ी हो चुकी है..उसे इस दुनिया में अकेले घूमना है जिसमे शायद कोई बुराई भी नहीं है। वैसे भी जब आपकी वो छोटी सी गुड़िया और आपकी छुटकी अकेले घूमने निकलेगी,
तभी तो उसे पता लगेगा दुनिया कैसी है..साथ ही वह खुद को पहचान पाएगी, खुद को जान सकेगी।

गर्मियों में चाहिए अगर सर्दियों का मजा..तो इन छुट्टियों यहां जरुर जायेंगर्मियों में चाहिए अगर सर्दियों का मजा..तो इन छुट्टियों यहां जरुर जायें

यकीन मानिए जब वह वह अपनी पहली ट्रिप अकेले या दोस्तों केसाथ घूम कर वापस आयेगी..तो आप उसे एक कॉंफिडेंट लड़की के रूप में देखेंगे।

इस क्रम में जानिये कुछ ऐसी जगहों को जहां लड़कियों को एकबार खुद से अकेले जरुर घूमकर आना चाहिए..

पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी

तमिलनाडू (चेन्नई) के दक्षिण में 160 किलोमीटर दूर ये जगह (पांडिचेरी) फ्रांस का चोला ओढ़े है। आपको यहां अधिकतर लोग बड़ी आसानी से फ्रेंच में बात करते मिल जाएंगे।और तो और सड़क पर लगे साइन बोर्ड में तमिल, अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भी चमकती दिखेगी। पांडिचेरी के रेस्ट्रों में आपको बिना किसी दिक्कत के फ्रेंच फूड खाने को मिल जाएगा।
PC: Praveen

पुदुच्चेरी में क्या घूमे

पुदुच्चेरी में क्या घूमे

पांडिचेरी के छोटे होने के कारण जो कुछ भी यहां देखने के लिए है, आप उसे एक दिन में देख सकते हैं। लेकिनअगर आपका मूड यहां कुछ और दिन रूकने का है तो आप योगा, मेडिटेशन और समुद्र किनारे बैठ कर अपने जीवन का मतलब तलाश सकते हैं।पॉन्डिचेरी में म्युजियम,पॉन्डिचेरी में समुद्री तट,ऑरबिंदो आश्रम, बैक वाटर लेक्स और गार्डन,19वीं सदी का लाइट हाउस, फ्रेंच वार मेमोरियल।
PC: Aleksandr Zykov

लद्दाख

लद्दाख

लद्दाख को प्रकृति ने बेमिसाल खूबसूरती बख्शी है। आंखें जहां देखती हैं, बस ठहर कर रह जाती हैं। इस जगह पर अकेले जाने से पहले यहां से जुड़ी हर जानकारी जरूर लें। यहां पर रहने वाले सारे लोग पर्यटकों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं। यहां पर सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां और आकर्षक मठ हर किसी को सम्मोहित करते हैं।PC: Ankit Mehta

क्या घूमे

क्या घूमे

लेह किला,नुब्रा घाटी, पैन्गोंग झील,हेमिस नेशनल पार्क, रिजोंग मठ।
PC: Karunakar Rayker

मुन्नार

मुन्नार

मुन्नार महिलायों के घूमने के लिए सुरक्षित स्थान है.. मुन्नार की खूबसूरती को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि यह धरती का स्वर्ग है। मुन्नार की सुन्दरता इतनी अधिक है कि इसे ईश्वर का देश भी कहा जाता है। आपको यहा आने के बाद जाने का बिलकुल ही मन नहीं करेगा।
PC:Kerala Tourism

देखने लायक जगह

देखने लायक जगह

मुन्नार में देखने लायक जगह हैं आनामुड़ी शिखर, राजमाला, चितीरापुरम, इकोपाइंट और मट्टुपेटी बांध। मुन्नार की खूबसूरती पोतैमेदु में है, जो एक महत्त्वपूर्ण चाय बागान है।PC:Subramanian Kabilan

सिक्किम

सिक्किम

नार्थ ईस्ट की ज्यादातर जगहें आपको अट्रैक्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगी खासतौर से सिक्किम। चारों ओर ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, गहरी घाटियां और बौद्ध मोनेस्ट्रीज यहां की खूबसूरती को दोगुना करते हैं। यहां के लोग बहुत ही फ्रेंडली होते हैं इसलिए यहां आप बेफ्रिक होकर ट्रिप को एन्जॉय कर सकती हैं. यहां खाने-पीने के भी ढेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं।
PC:Carsten.nebel

खजुराहो

खजुराहो

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल खजुराहो के मंदिर की खूबसूरती वाकई देखने लायक है।यहां टूरिस्ट गाइड से बचने के लिए आपको ट्रिक्स आनी चाहिए वरना ये अच्छे खासे पैसे वसूलते हैं इन मंदिरों की सैर कराने की।PC:Deepa Chandran2014

क्या घूमे

क्या घूमे

लक्ष्मण मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, मातंगेश्वर महादेव मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर और आदिनाथ मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। PC:Marcin Białek

जीरो

जीरो

ह्म्म्म ये नाम आपको सुनने को अजीब जरुर लगेगा लेकिन यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित एक शहर का नाम है जोकि ईटानगर से तकरीबन 167 कि.मी की दूरी पर है। यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है...यहां अमूमन तापमान जीरो से कम ही रहता है।यहां आपको दूर दूर तक हरे भरे पहाड़ बर्फ से ढके हुए नजर आयेंगे।

क्या घूमे

क्या घूमे

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, मेघना गुफा मंदिर, डोलो मंदो हिलोक.

हम्पी

हम्पी

कर्नाटक के उत्तरी भाग में स्थित हम्पी बेंगलुरु से केवल 350 किलोमीटर दूर है, और सड़क मार्ग द्वारा बेंगलुरु से हम्पी तक केवल कुछ घंटों में पहुंचा जा सकता है। यह यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल है जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।PC:Robert Helvie

क्या करें

क्या करें

हम्पी के खंड़हरों की भव्यता को पूर्ण रुप से अनुभव करने के लिए, अन्य पर्यटकों की तरह आप भी एक किराए के साइकिल द्वारा अपने खाली समय में इन खंड़हरों की सैर कर सकते हैं।PC: Atchutanna

ऋषिकेश

ऋषिकेश

ऋषिकेश की वादियों में जहाँ सुन्दर पहाड़ियों में खेलती गंगा की लहरें मन को मोह लेती हैं, जहाँ की वायु मन को चित को शांत कर देती है, जहाँ गंगा स्वयं साक्षी बनती है वातावरण की पवित्रता की।
PC: Ken Wieland

क्या करें

क्या करें

ऋषिकेश एडवेंचर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है। साथ ही आप यहां बंजीजम्पिंग का भी मजा ले सकते हैं।
PC:Vipulkgupta

अलेप्पी

अलेप्पी

केरला स्थित अलेप्पी एक बेहद ही खूबसूरत जगह है,जिसे पूरब का वेनिस कहा जाता है। केरल के प्रथम योजनाबद्द तरीके से निर्मित शहरों में से एक, इस शहर में जलमार्ग के कई गलियारे हैं जो वास्तव में एक स्थान से दूसरे
स्थान जाने में मदद करते हैं और आपकी यात्रा को यादगार बनाते हैं।

क्या करें

क्या करें

चम्पाकुलम चर्च,एडाथुआ चर्च, कयमकुलम झील, ,कुट्टन्ड..साथ ही आप हाउसबोट का भी लुत्फ उठा सकते हैं।PC:Bino Bose

उदयपुर

उदयपुर

उदयपुर राजस्थान राज्य का एक शहर है जो अपनी सुन्दरता के लिए देश में बहुत प्रसिद्ध है यहाँ लोग देश विदेश से घूमने आते हैं यहाँ बहुत किले और राजा महाराजाओं के महल हैं।PC: wikimedia.org

क्या घूमे

क्या घूमे

विभिन्न संग्रहालयों और गैलरियों की यात्रा कर सकते हैं, जहाँ बीते युग के विभिन्न महत्वपूर्ण चीजें रखी हुई हैं। सिटी पैलेस संग्रहालय शाही परिवारों से जुड़ी वस्तुओं को दर्शाता है। इसके अलावा, आप क्रिस्टल गैलरी भी जा सकते हैं,जो फतेह प्रकाश पैलेस का एक हिस्सा है, यहाँ ऑस्लर क्रिस्टल की एक शानदार संग्रह है। यहाँ कई खूबसूरत उद्यान और संरचनायें हैं जैसै कि सहेलियों की बाड़ी, बड़ा महल, गुलाब बाग, महाराणा प्रताप स्मारक,और दिल कुशल।PC:T.L. Thompson

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

कश्मीर से कन्याकुमारी घूमने का सपना हर भारतीय का है। कन्या कुमारी तमिलनाडु प्रान्त के सुदूर दक्षिण तट पर बसा एक शहर है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाङी तथा अरब सागर का संगम स्थल है, जहां भिन्न सागर अपने विभिन्न रंगो से मनोरम छटा बिखेरते हैं। यह स्थान वर्षो से कला, संस्कृति, सभ्यता का प्रतीक रहा है।केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम के बेहद निकट है। पहले यह शहर केरल राज्य में ही था।
PC:Gladsondaniel002

क्या करें

क्या करें

कन्याकुमारी अम्मन मंदिर,गांधी स्मारक,विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कोरटालम झरना आदि..एक ही स्थान से सूर्यास्त और सूर्योदय का अपूर्व मंजर बस कन्याकुमारी में ही देखने को मिल सकता है।
PC:Sudhersan22

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X