Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »घूमे ऐसी जगह, जहां मूर्तियाँ सिखाती है सेक्स की कला

घूमे ऐसी जगह, जहां मूर्तियाँ सिखाती है सेक्स की कला

खजुराहो के मंदिर अपनी कामुक मूर्तियों की वजह से भारत के अन्य मंदिरों से भिन्न है।

By Tripti Verma

हिन्दू और जैन धर्म के मंदिरों का सबसे बड़ा समूह, खजुराहो में स्मारकों का समूह, दुनिया के सबसे खूबसूरत सबसे प्रसिद्द और ऐतिहासिक विरासतों में से एक है। मुख्य तौर पर अपनी वास्तु विशेषज्ञता, बारीक़ नक्काशियों और कामुक मूर्तियों के लिए जाना जाने वाली यह रचना यूनेस्को द्वारा वैश्विक धरोहर की सूचि में भी शामिल है।

[खजुराहो मंदिर से जुड़ी दिलचस्प बातें!][खजुराहो मंदिर से जुड़ी दिलचस्प बातें!]

हालाँकि भारत में कई ऐसे और मंदिर भी हैं जहाँ कामुक मूर्तियों का चित्रण किया गया है, जैसा कि हमने अपने पिछले लेख, 'मंदिर जहाँ की खासियत हैं वहाँ की कामुक मूर्तियाँ !' में उल्लेखित किया और दर्शाया है, पर इन मंदिरों का खजुराहो के मंदिरों से कोई तुलना ही नहीं है। खजुराहो में एक अलग ही आकर्षण के साथ चित्रित की गई ये मूर्तियां अपने में एक सबसे अलग रचना है। आप जब भी मध्य प्रदेश की यात्रा में जाएँ इस यूनेस्को धरोहर के दर्शन करना ना भूलें।

[खजुराहो का अंतिम मंदिर!][खजुराहो का अंतिम मंदिर!]

आप इन आकर्षक मूर्तियों को यहाँ की दीवारों, खम्भों आदि में देख पाएंगे। मूर्तियों के चित्रित चरित्र हमें सांसारिक सुख के बारे में काफी कुछ बयां करते हैं। लेकिन आप यह मत सोचियेगा की यहाँ सिर्फ इन मूर्तियों का ही चित्रण हुआ है, इनके अलावा यहाँ कई ऐसी मूर्तियां भी उकेरी गई हैं जो हमारे रोज़ाना की ज़िन्दगी की कहानियों को उल्लेखित करती हैं। कई शोधकर्ताओं और विद्वानों के अनुसार इन मूर्तियों को यहाँ चित्रित करने का एक मुख्य उद्देश्य यह है कि, जो भी मंदिर के अंदर प्रवेश करे वो अपने सारी विलासिताओं से भरे मन को बाहर छोड़ साफ़ मन से प्रवेश करे। और इन विलासिताओं से छुटकारा पाने के लिए ज़रूरी है इनका अनुभव करना। इसलिए इन मूर्तियों का चित्रण सिर्फ मंदिर की बाहरी दीवारों पर किया गया है।

खजुराहो पहुँचें कैसे?

तो चलिए आज हम आपको खजुराहो की कुछ सबसे अच्छी और कामुक मूर्तियों की झलक दिखलाते हैं।

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

खजुराहो के मंदिरों में कामुक कला को इन मूर्तियों के रूप में दर्शाया गया है।

Image Courtesy:Liji Jinaraj

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यहाँ के प्रसिद्द मंदिरों में से एक, देवी जगदम्बी मंदिर को कामुक मूर्तियों के लिए मुख्यतः जाना जाता है।

Image Courtesy:Liji Jinaraj

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

मंदिर की दीवारों पर मूर्तियों को पुरुष और महिलाओं के तौर पर भगवान शिव जी और देवी शक्ति के रूप में दिखाया गया है।

Image Courtesy: Liji Jinaraj

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

आप इन मूर्तियों को मंदिर के बाहरी दीवारों पर ही देख सकते हैं।

Image Courtesy:Liji Jinaraj

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

खजुराहो के मंदिरों को इन मूर्तियों की वजह से कामसूत्र मंदिरों के नाम से भी जाना जाता है।

Image Courtesy:Liji Jinaraj

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

मंदिर की 10% वास्तुकला इन कामुक मूर्तियों को समर्पित है।

Image Courtesy: Liji Jinaraj

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

विद्वानों के अनुसार कहा जाता है कि यहाँ की ये कामुक मूर्तियां तांत्रिक यौन व्यवहारों को चित्रित करती हैं।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, काम(यौन सुख) दिव्य है और यह हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

मंदिर की दीवारों पर कई संभोग करती मूर्तियां को उसी आसन द्वारा दर्शाया गया है।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

प्रेम और वासना को यहाँ बड़े ही कलात्मक और कामुक रूप से दीवारों पर उकेरा गया है।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

कई मूर्तियों में पुरुषों और महिलाओं को अंतरंग और खुले रूप से व्यस्त होते दिखाया गया है।

Image Courtesy:Ed Johnson

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

भारत के मध्य कालीन युग में, युवा बालक ब्रह्मचर्य की विद्या ग्रहण करते थे, जिस समय उन्हें आश्रम में ही रहना होता था जब तक कि वे अपनी व्यस्क अवस्था में न पहुँच जाएँ। ऐसा कहा जाता है कि ये मूर्तियां उन्हें ही वयस्कता के लिए तैयार करने के लिए उकेरे गए थे जिससे कि वे जीवन के इस चक्र को बखूबी जान पाएं।

Image Courtesy:Ed Johnson

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

ये मूर्तियां कई हिन्दू ग्रंथों के ऊपर आधारित हैं, जैसे; शिल्पशास्त्र और अन्य ग्रन्थ।

Image Courtesy:Diana Olivares

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

अन्य शब्दों में ये मूर्तियां प्रेम और कामुकता की महत्ता को चित्रित करती हैं।

Image Courtesy:Jeff Hart

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

कुछ मूर्तियों में प्रेम के स्पष्ट कृत्यों को दर्शाया गया।

Image Courtesy:Ross Huggett

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

कुछ लोगों के अनुसार इन मूर्तियों को यहाँ शासन करने वाले राजाओं की उत्तेजना के लिए बनवाया गया था, जो एक विलासिता की ज़िन्दगी जीना पसन्द करते थे।

Image Courtesy:Jeff Hart

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

अन्य मान्यताओं के अनुसार खजुराहो की इन मूर्तियां का निर्माण वयस्कता की ओर बढ़ने वाले युवाओं के लिए किया गया था, जिससे कि वे इन मूर्तियों से जीवन के इस चक्र की शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Image Courtesy:Ross Huggett

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

महिलाओं की मूर्तियां जिनके अंतरंग और सुडौल शरीर को उकेरा गया है, उनकी सुंदरता में पूर्णता का प्रतीक है।

Image Courtesy:Ed Johnson

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

आम तौर पर ऐसी कलाओं को मंदिरों में दर्शाया नहीं जाता है। ये मूर्तियां सिर्फ खजुराहो में ही है, हालाँकि ये कामुकता और अंतरंगता को दर्शाती हैं पर ये रचनात्मक ऊर्जा और सकारत्मकता को भी प्रकट करती हैं।

Image Courtesy:Ed Johnson

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

हिन्दू ग्रंथों के अनुसार, काम(यौन सुख) हिन्दू जीवन के चार लक्ष्यों में से एक है। अन्य तीन लक्ष्य हैं; अर्थ,धर्म और मोक्ष।

Image Courtesy:Ed Johnson

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

इन चारों लक्ष्यों को आध्यात्मिकता के शिक्षाप्रद जीवन की ओर जाने वाले मार्ग की तरह समझा जाता है।

Image Courtesy:Ross Huggett

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

नारियों के निकायों को यहाँ ज़्यादातर लुभाने वाली मुद्रा में चित्रित किया गया है।

Image Courtesy:Jeff Hart

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

वराहमिहिरा द्वारा लिखी गई बृहत् संहिता में यौन संघ पर एक विशेष अध्याय भी लिखा गया है।

Image Courtesy:Ross Huggett

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यहाँ की कई कामुक मूर्तियों में पशुओं को भी इनका हिस्सा बनाया गया है।

Image Courtesy:Ross Huggett

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

ऐसा माना जाता है कि खजुराहो के मंदिरों को पूर्णतः आकर्षक बनाने के लिए ही इसके लगभग हर हिस्से में नारी की लुभावनी मुद्राएं बनी हुई हैं।

Image Courtesy:Jeff Hart

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

पर्यटक और सैलानी इस मंदिर में इन मूर्तियों और इनकी वास्तुकला की अद्भुत प्रतिभाओं को जानने के लिए आते हैं।

Image Courtesy:pupilinblow

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यहाँ की यह नक्काशीदार कामुक कला ही खजुराहो को भारत के अन्य मंदिरों से अलग बनाती है।

Image Courtesy:Nick

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

खजुराहो की हर मूर्तियां यौन संघ के कामुक और कलात्मक रूप को दर्शाती हैं।

Image Courtesy:Jeff Hart

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यहाँ बनी नारियों की मूर्तयों को अच्छी तरह सजाया गया है, कई लुभावने आभूषणों द्वारा इनकी सुंदरता को और निखरा गया है।

Image Courtesy:Prashant Ram

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

कई मूर्तियों में अप्सराओं और सुरा सुंदरियों को प्रदर्शित किया गया है।

Image Courtesy:Partha Sarathi Sahana

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यहाँ भगवान शिव जी और उनकी पत्नी पार्वती की कामुक छवि को दर्शाया गया है।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यहाँ भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की मूर्ति भी उकेरी गई हैं, जिनमें दोनों ही देवी देवताओं को बहुत ज़्यादा अलंकृत किया गया है।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

एक नारी शरीर को पूरी पूर्णता से चित्रित किया गया है, जो उत्तम सौन्दर्य को प्रदर्शित करती है और पुरुषों का ध्यान अपनी और खिंचती है।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यौन संघ के कई आसनों को इन मूर्तियों द्वारा चित्रित किया गया है।

Image Courtesy:Abhishek Singh Bailoo

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

इन कामुक मूर्तियों के अलावा, ये मंदिर अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले सौन्दर्य के लिए जाने जाते हैं जो मंदिर की दीवारों और अन्य हिस्सों में उकेरे गए हैं।

Image Courtesy:pupilinblow

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

खजुराहो के मंदिर की वास्तुकला दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाओं में से एक है, जो इसे विश्व विरासत स्थल में सम्मिलित करता है।

Image Courtesy:cool_spark

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

यह खजुराहो की सबसे कामुक मूर्तियों में से एक है, जहाँ नर नारी अंतरंगता में मगन हैं।

Image Courtesy:Jean-Pierre Dalbéra

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

मंदिर के हर खंभों, स्लैबों, और दीवारों पर निपुणता से कला को उकेरा गया है, हालाँकि कई मूर्तियां समय की मार की वजह से थोड़ी टूट-फुट गई हैं पर ये इसके आकर्षण को ज़रा भी कम नहीं करती हैं।

Image Courtesy:Patty Ho

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

कलाकारों, लेखकों,कवियों,मूर्तिकारों और अन्य जो भी कला से गहरा रिश्ता रखते हैं, उनकी नज़र में ये मूर्तियां किसी अविश्वसनीय खूबसूरती से कम नहीं है।

Image Courtesy:Patty Ho

खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर

खजुराहो के इन अद्भुत मंदिरों के दर्शन करिये और कला, वासना और नक्काशीदार मुर्तीयों की उत्कृष्टता के खुद से साक्षी बनिए।

Image Courtesy:Noé Alfaro

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X