Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए गुजरात की इन 7 खूबसूरत जगहो के बारे

जानिए गुजरात की इन 7 खूबसूरत जगहो के बारे

गुजरात, भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी संस्‍कृति और विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर है, और ये शहर बेहद सुंदर और भूमिगत भी है।

By Namrata Shatsri

गुजरात, भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी संस्‍कृति और विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर है, और ये शहर बेहद सुंदर और भूमिगत भी है। अहमदाबाद की चकाचौंध गुजरात को विरासत में मिली है और यहां के अन्य शहर भी इसी तरह गुजरात की खूबसूरती का खजाना हैं।

ये हैं अहमदाबाद के आसपास के खूबसूरत हिलस्टेशनये हैं अहमदाबाद के आसपास के खूबसूरत हिलस्टेशन

कई सारे विशाल और धार्मिक हिंदू-जैन मंदिरों के कारण गुजरात एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल भी माना जाता है।यहां के ग्रामीण लोग वस्त्र और कढाई की कला में श्रेष्ठ होते हैं।प्रसिद्ध महान रण कच्च के अलावा गुजरात में कई मंदिर और चंपानेर की विरासत जैसे बेहद शानदार स्थान हैं जोकि प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल

गोपनाथ समुद्र तट

गोपनाथ समुद्र तट

खम्भात की खाड़ी में स्थित, गोपनाथ समुद्री तट एक शांत स्थल है जो कि शहर से थोड़ा दूर है लेकिन यह जगह छुट्टियों का लुत्‍फ उठाने के लिए बेहद लोकप्रिय मानी जाती है. यह समुद्र तट चूना पत्थर, चट्टानों और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। इस तट पर लहरों का मज़ा उठाने और आराम करने के अलावा आप पास ही के 700 वर्षीय पुराने तीर्थ स्थल गोपनाथ मंदिर की भी यात्रा कर सकते हैं।यह समुद्र तट भावनगर शहर से 70 किमी की दूरी पर स्थित है. समुद्र तट के पास एक पुराना महल भी स्थित है जो प्राचीन अवशेषों के साथ गुजरात के इतिहास को भी दर्शाता है।

PC:વિહંગ

नरारा द्वीप

नरारा द्वीप

नरारा द्वीप गुजरात के 42 द्वीपों में से एक है जहां प्रवेश की अनुमति दी गई है। पुरातन द्वीप से ढका हुआ होने के कारण निरोतियन द्वीप एक बेहद छोटा क्षेत्र है जो लगभग 3 किमी वर्ग के क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह द्वीप मैंग्रोव से घिरा हुआ है और यहां पानी के ऊंचे ज्‍वार आते रहते हैं।इसी कारण यहा लम्बे समय के लिए तैरना मना है। 82 फीट लम्बा लाईटहाउस विशाल समुद्र की देखरेख करता है और इसका उपयोग पथ दर्शन के लिए भी किया जाता है।

PC:S Ballal, Ahmedabad

नवलखा मंदिर

नवलखा मंदिर

वैसे तो गुजरात में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, सूर्य मंदिर, स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर आदि की भरमार है, लेकिन फिर भी गुजरात आए पर्यटक नवलखा मंदिर की यात्रा भी जरूर करते हैं।

यह खूबसूरत मंदिर घूमली शहर में स्थित है, जिसे 11वीं शताब्दी में जेठवा के शासकों द्वारा बनवाया गया था।गुजरात के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक होने के कारण यह मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है।हालांकि 1313 में जब जडेजा जाम बरमानियाजी ने घूमली पर हमला किया था तो मंदिर को उनके द्वारा नष्‍ट कर दिया गया था। लेकिन आज भी मंदिर वैसा का वैसा ही खड़ा है और अपनी वास्तुकला के कारण लोगों में लोकप्रिय बना हुआ है।

PC: Nileshbandhiya

गिर्मल झरना

गिर्मल झरना

हरे भरे जंगलों के बीच बसा गिर्मल झरना 100 फीट की उंचाई पर स्थित है और अपनी इसी ऊंचाई के कारण यह गुजरात का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। गुजरात के लोगों के बीच यह बेहद लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है।

मॉनसून के दौरान यहां घूमने का सबसे अच्‍छा समय होता है क्योंकि ऐसे वक्त पर इसमें पानी का बहाव बढ़ जाता है और यह और भी तेजी से बहने लगता है। मॉनसून के दौरान सूर्य की किरणों से बने इंद्रधनुष का अद्भुत नज़ारा किसी को भी मंत्रमुग्‍ध कर सकता है।

PC: jenis Patel

पाटन

पाटन

गुजरात में का एक सुंदर प्राचीन शहर है पाटन जो 745 ईस्वी में चावडा राजवंश द्वारा स्थापित किया गया था। हाल ही में इस शहर ने रानी वाव के कारण पर्यटन लोकप्रियता प्राप्त की है। ये बदलाव काफी महत्‍वपूर्ण साबित हो रहा है। 2014 में इस शहर को यूनेस्को ने विश्‍व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

इसे 13वीं शताब्दी में नष्ट कर दिया गया था लेकिन उससे पहले तक ये शहर चावडा राजवंश की राजधानी हुआ करती थी। ये ऐतिहासिक शहर रोमांच पसंद करने वाले लोगों की मनपसंद जगहों में से एक बन चुका है क्योंकि यह प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ देहाती अवशेषों का भी गढ़ है।

PC:Rashmi.parab

निनई झरना

निनई झरना

निनई एक छोटा सुरम्य झरना है जोकि नर्मदा नदी से शुरू होता है। पिकनिक के लिए यह एक शानदार पर्यटन स्‍थल बन चुका है। झरने के चारों ओर जंगल है और यहां आसपास ताज़ी हवा चलती रहती है जिससे मन ताजगी से भर जाता है।

यह सरकार के इको-टूरिज्म पर्यटन स्‍थलों के अंतर्गत आता है। इस झरने की ऊंचाई 30 फीट है। यहां पर आप अपने पूरे परिवार के साथ घूम सकते हैं। यहां आने के बाद आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाएंगें।

PC:jenis Patel

सापूतारा

सापूतारा

सापूतारा, डेंग्स वन के पठार में स्थित एक विचित्र हिल स्टेशन है। देर से ही सही लेकिन सपूतरा को लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाने लगा है। लेकिन यह स्थान अभी भी काफी दूरी पर स्थित होने के कारण इतनी लोकप्रियता प्राप्त नही कर पा रहा है। यहां पर आप सूर्यास्त और सूर्योदय के मनोरम दृश्‍यों का आन्नद उठा सकते हैं।

इसके अलावा सपूतरा कई हिंदू और जैन मंदिरों से भी भरा हुआ है और यहां की सपूतरा झील नौकायन गंतव्य के लिए बेहद लोकप्रिय है। साथ ही यहां के वांस्दा नेशनल पार्क, रोज गार्डन और झील गार्डन आदि पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं।

PC:JB Kalola (patel)

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X