Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मांडू का झूलता हुआ महल!

मांडू का झूलता हुआ महल!

अपनी भिन्न शैली की रचना की वजह से हिंडोला महल मांडू की अन्य रचनाओं से भिन्न है।

हमने आपको अपने पिछले लेख "इतिहास की अमर गाथा बयां करता मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर मांडू!" में मध्य प्रदेश के खुशहाल ऐतिहासिक शहर, मांडू से आपको रूबरू कराया। अपने कई ऐतिहासिक धरोहरों के साथ आज भी यह मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्रों में से एक है। यहाँ की हर विरासत अपने में ही अपनी कहानी बयां करती है।

[महल की छत पर बना उस समय का स्विमिंग पुल!][महल की छत पर बना उस समय का स्विमिंग पुल!]

आज हम मांडू के ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक, हिंडोला महल की यात्रा पर आपको ले जायेंगे, जो अपनी तरह का इकलौता आकर्षण है। धरोहर की रचना के अनुसार ही महल का नाम हिंडोला महल पड़ा। महल की भिन्न रचना ही इसे दूसरे आकर्षणों से अलग बनाती है। असल में हिंडोला महल का शाब्दिक अर्थ होता है, 'झूलता हुआ महल'। महल के नाम के अनुसार ही महल की दीवारों को टेढ़ा बनाया गया है ताकि यह झुका हुआ लगे।

[मध्य प्रदेश के राजसी महल, जिन्होंने अपने शाही ठाट-बाट और विलासिता से लिखा है एक अलग इतिहास!][मध्य प्रदेश के राजसी महल, जिन्होंने अपने शाही ठाट-बाट और विलासिता से लिखा है एक अलग इतिहास!]

तो चलिए चलते हैं हम भी हिंडोला महल के इस अजब-गज़ब सफ़र में और जानते हैं इसकी ऐतिहासिक महत्ता को!

मांडू पहुँचें कैसे?

हिंडोला महल

हिंडोला महल

हिंडोला महल मांडू के खूबसूरत महलों में से एक शाही इमारत है।

Image Courtesy:Bernard Gagnon

हिंडोला महल

हिंडोला महल

महल का निर्माण होशंग शाह के शासन काल 1425 ईसवीं में हुआ, पर घियास-अल-दिन ने अपने शासनकाल 15 वीं सदी में इसका नवीकरण करके इसे वर्तमान रूप दिया।

Image Courtesy:Sayantan07

हिंडोला महल

हिंडोला महल

महल का निर्माण एक सभा स्थल या दरबार के रूप में हुआ था, जहाँ राजा बैठकर अपनी प्रजा की समस्याओं को सुन उनका हल निकालते थे।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

हिंडोला महल

हिंडोला महल

महल की दीवारें झुकी हुई हैं, जिसके कारन यह झूलता हुआ नज़र आता है और इसलिए ही इसका नाम हिंडोला महल पड़ा।

Image Courtesy:Shrikrishna gokhale

हिंडोला महल

हिंडोला महल

यह महल पुराने समय के राज्‍यों और शासन की भव्‍यता का प्रतीक है।

Image Courtesy:Yashasvi nagda

हिंडोला महल

हिंडोला महल

इस महल को बनाने वाले लोगों ने ही वारंगल के क़िले को इसकी प्रतिकृति के रूप में बनवाया था।

Image Courtesy:Hitarth

हिंडोला महल

हिंडोला महल

मालवा शैली की वास्तुशैली में बनी महल की बाहरी दीवारें 77 डिग्री के कोण पर झुकी हुई हैं, जिसके कारण इसे हिंडोला महल कहा जाता है।

Image Courtesy:Intekhab0731

हिंडोला महल

हिंडोला महल

हिंडोला महल सिर्फ मध्यप्रदेश के इतिहास में ही नहीं बल्कि भारत के इतिहास में भी एक महत्‍वपूर्ण किरदार निभाता है और इसकी वास्‍तुकला विदेश में भी प्रसिद्द है।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

हिंडोला महल

हिंडोला महल

इतिहास और स्‍थापत्‍य कला में रूचि रखने वालों के लिए यह विरासत बेहद खास है।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

हिंडोला महल

हिंडोला महल

यहाँ आकर आप दरबार की गूँज को समय की रेत में दफन हुआ देख सकते हैं।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

हिंडोला महल

हिंडोला महल

यहाँ के सुंदर कॉलम महल की खूबसूरती में चार चाँद लगते हैं।

Image Courtesy:Yashasvi nagda

हिंडोला महल

हिंडोला महल

इस महल के पश्चिम में कई छोटे-बड़े सुंदर महल है।

Image Courtesy:McKay Savage

हिंडोला महल

हिंडोला महल

इसके समीप ही चंपा बावड़ी स्थापित है।

Image Courtesy:Bernard Gagnon

हिंडोला महल

हिंडोला महल

मांडू की अन्य रचनाओं से भिन्न हिंडोला महल की रचना बहुत ही साधारण है पर अच्छी तरह से सानुपातिक है। इसकी साधारण रचना ही इसे बाकि रचनाओं से अलग बनाती है।

Image Courtesy:Sashidharan

हिंडोला महल

हिंडोला महल

महल के परिसर में ही तावेली हवेली है जिसके भूतल में शायद अस्तबल हुआ करता था और पहले मंज़िल पर रक्षक रहा करते थे।

Image Courtesy:Bernard Gagnon

हिंडोला महल

हिंडोला महल

हिंडोला महल मुख्य दरबार के रूप में एक ही आयाम में बना दो मंजिला इमारत है।

Image Courtesy:Bernard Gagnon

हिंडोला महल

हिंडोला महल

इस दो मंज़िला इमारत की ऊपरी मंज़िल शाही महिलाओं के उपयोग के लिए आरक्षित थी।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

हिंडोला महल

हिंडोला महल

बाहर से इसे देखने पर यह बहुत साधारण सा प्रतीत होता है पर जब आप इसे बड़े ध्यान से देखोगे तो आपको पता चलेगा की इसमें कितने करीने से चीनाई की गई है और खोद कर ऐसे साँचे में ढाला गया है जो इसे और भी खूबसूरती प्रदान करता है।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

हिंडोला महल

हिंडोला महल

इसके भूतल में एक क्रॉस के आकार की गैलरी है, जो मुख्य दरबार का एक छोटा सा प्रवेश द्वार है।

Image Courtesy:Sayantan07

हिंडोला महल

हिंडोला महल

यहाँ कुछ अन्य सहायक गलियारे भी बने हुए हैं।

Image Courtesy:Anurodhraghuwanshi

हिंडोला महल पहुँचें कैसे?

हिंडोला महल पहुँचें कैसे?

हिंडोला महल मांडू के मुख्य आकर्षणों में से एक है। मांडू में पहुँचने के बाद आप एक-एक करके यहाँ की धरोहरों से रूबरू होते हुए हिंडोला महल तक पहुँच जायेंगे।

Image Courtesy:Hitarth

अन्य आकर्षण

अन्य आकर्षण

हिंडोला महल के नज़दीक ही मांडू के अन्य आकर्षण भी अपने ऐतिहासिक चमक से आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इसके पास ही स्थित अन्य आकर्षण हैं ,जहाज़ महल, गड़ा शाह महल, मुंज तालाब, होशंग शाह का मकबरा आदि।

Image Courtesy:NAMiT BAFNA

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X