कई सालों से केम्पटी फॉल्स मसूरी का पर्याय बना हुआ है। मसूरी का यह सबसे प्रमुख आकर्षण है जो आपको प्रकृति के सबसे करीब ले जाता है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के नीचे झरता यह झरना हर पर्यटक के ऊपर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ता है और प्रकति की अनदेखी खूबसूरती के झलक का दीदार कराता है। पहले ज़माने में मसूरी गर्मी के मौसम में अंग्रेजों का सबसे मनपसंद स्थल हुआ करता था। वे पूरे गर्मी के महीने में उत्तराखंड के इसी जगह पर आराम फरमाते व अपने कार्य करते थे। हर पर्यटक की छुट्टियों की लिस्ट में मसूरी टॉप पर आपना स्थान बनाता है। साल भर देशी विदेशी पर्यटक इसकी खूबसूरती को निहार इसके प्राकृतिक अनुभव करने आते हैं।
[खूबसूरत वादियों से घिरी है पर्वतों की रानी मसूरी!]
केम्पटी फॉल्स मसूरी से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर चकराता जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। इसे मसूरी के लैंडमार्क की तरह भी जाना जाता है। लगभग 4500 मीटर ऊंचाई से नीचे गिरता जल पांच झरनों में विभाजित होता है और एक विहंगम दृश्य का निर्माण करता है। इस जलप्रपात के तल में एक जलकुंड है, जिसका पानी काफी ठंडा रहता है और पर्यटक यहाँ आ पानी में डुबकी भी लगाते हैं।
[जानिये भारत में कहाँ करें केबल कार की सवारी]
चलिए आज हम आपको इसी प्राकृतिक और मनमोहक जलप्रपात की सैर कराते हैं इसकी कुछ मनोरम तस्वीरों के साथ और साथ ही साथ इस खूबसूरत हिल्स स्टेशन के अन्य आकर्षणों से भी आपको रूबरू कराते हैं।
मसूरी में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!
नाम की उत्पत्ति
केम्पटी नाम दो अंग्रेजी शब्दों से मिलकर बना है, 'कैम्प' मतलब 'शिविर' और 'टी' मतलब 'चाय'। कहा जाता है कि पिछले ज़माने में अँग्रेज़ यहां पर अपनी टी पार्टियां आयोजित करते थे, इसलिए इस जगह का नाम केम्पटी फॉल्स पड़ गया।
Image Courtesy:Akhil.jain1912
झरने का सुरम्य दृश्य
लगभग 40 फ़ीट ऊंचाई से गिरता केम्पटी जलप्रपात एक मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य का निर्माण करता है।
Image Courtesy:KuwarOnline
केम्पटी फॉल का स्थान
केम्पटी फॉल मसूरी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर।
Image Courtesy:Guptaele
नदी से मिलन
केम्पटी फॉल लगभग 12 किलोमीटर दूर तक बह कर यमुना नदी के साथ जा मिलता है।
Image Courtesy:Guptaele
अद्भुत दृश्य वाला तालाब
केम्पटी फॉल्स के तल पर पर्यटक झरने का पूरा मज़ा ले सकते हैं। इसके बिल्कुल ठन्डे पानी में डुबकी लगाने का मज़ा ही कुछ और होता है।
Image Courtesy:Eshankaul007
केम्पटी फॉल्स पहुँचें कैसे?
मसूरी और देहरादून से केम्पटी फॉल्स तक के लिए कई बस सुविधाएँ उपलब्ध हैं जो आपको अापके गन्तव्य तक पहुँचाने में मदद करेंगी। आप चाहे तो कोई निजी टैक्सी या कैब भी बुक कराकर यहाँ तक पहुँच सकते हैं और इसके साथ ही अन्य आकर्षणों के भी दर्शन हो जायेंगे।
Image Courtesy:Harshanh
केम्पटी फॉल्स की यात्रा का सबसे सही समय
आप केम्पटी फॉल्स साल में कभी भी जा सकते हैं। हालाँकि गर्मी का मौसम इस जगह की यात्रा का सबसे सही समय होगा।
Image Courtesy:Guptaele
केम्पटी फॉल्स में सुविधाएँ
केम्पटी फॉल्स में अक्सर पर्यटकों की भीड़ लगी ही रहती है इसलिए इसे सुविधाओं के मामले में काफ़ी विकसित किया गया है। यहाँ पानी में मज़े लेने के बाद या नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कपड़े बदलने के रूम बने हुए हैं, खाने के लिए कई स्नैक्स की दुकानें भी यहीं पर लगी हुई हैं।
Image Courtesy:Guptaele
केबल कार
केम्पटी फॉल्स के नज़दीक ही केबल कार द्वारा रोपवे की भी सुविधा उपलब्ध है जिसके ज़रिये आप एक ऊंचाई से दूसरी ऊंचाई की यात्रा करते हैं और इस सफ़र के दौरान आप केम्पटी फॉल्स के खूबसूरत नज़ारे को ऊपर से निहारने का मौका पाते हैं।
Image Courtesy:Rameshng
मसूरी के अन्य आकर्षण
हैप्पी वैली, गुन हिल, लाल टिब्बा, मसूरी क्रिस्ट चर्च, ज्वाला देवी मंदिर, लेक मिस्ट, झाड़ीपानी फॉल्स, हवा घर, मसूरी हेरिटेज सेंटर और माल रोड, मसूरी के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं।
Image Courtesy: Paul Hamilton
लाल टिब्बा
अगर आपको मसूरी के सबसे खूबसूरत दृश्य का दीदार करना है तो लाल टब्बा की ऊंचाई पर जाएँ। यह सुरम्य स्थल मसूरी का सबसे ऊंचाई पर बसा केंद्र है जहाँ से आप पीरे मसूरी को एक अलग ही नज़रिये से देख पाएंगे।
Image Courtesy:Paul Hamilton
गुन हिल
गुन हिल मसूरी का दूसरा सबसे ऊँचा स्थान है जहाँ से आप दून घाटी और हिमालय पर्वत की अद्भुत खूबसूरती का दीदार कर पाएंगे।
Image Courtesy:Harshanh
यहाँ के अन्य जलप्रपात
मसूरी में और इसके पास ही स्थित दो अन्य खूबसूरत जलप्रपात भी हैं, झाड़ीपानी जलप्रपात और भट्टा जलप्रपात।
Image Courtesy:Lahirjairams
हैप्पी वैली
हैप्पी वैली भारत में तिब्बती शरणार्थियों का सबसे पहला व्यवस्थित वास स्थल है, जो माल रोड के नज़दीक ही बसा है। यह वैली मुख्य तौर पर तिब्बती बौद्ध मंदिर के लिए प्रसिद्द है।
Image Courtesy:Michael Scalet
मसूरी के नज़दीक ही बसे अन्य पर्यटक स्थल
मसूरी के नज़दीक ही बसे अन्य पर्यटक स्थल हैं, देहरादून जो यहाँ से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, धनौल्टी जो यहाँ से 31 किलोमीटर की दूरी पर है और कनताल जो यहाँ से लगभग 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Image Courtesy:Alok Prasad
मसूरी की यात्रा का सबसे सही समय
यूँ तो आप मसूरी साल में कभी भी जा सकते हैं पर मार्च से जून तक का महीना सबसे सही समय है क्यूंकि बाकि दिनों में यहाँ कड़ाके की ठण्ड पड़ती है।
Image Courtesy:Lahirjairams
मसूरी की यात्रा का सबसे सही समय
पर अगर आप स्नो फॉल देखने के बहुत ज़्यादा इच्छुक हैं, तो जनवरी-फ़रवरी के मौसम में जा आप बर्फ़बारी के भी मज़े ले सकते हैं। पर इस समय जाने से पहले आप ठण्ड से बचने की पूरी तैयार करके जाएँ।
Image Courtesy:Paul Hamilton
मसूरी पहुँचें कैसे?
मसूरी दिल्ली से लगभग 324 किलोमीटर की दूरी पर है और दिल्ली व उत्तर भारत के कई शहरों से यहाँ तक के लिए कई बस सुविधाएँ आपके लिए उपलब्ध हैं।
Image Courtesy:Harshanh