Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उस मदुरई के अट्रैक्शन, जहां खुद महादेव भगवान शिव ने की थी पवित्र अमृत की वर्षा

उस मदुरई के अट्रैक्शन, जहां खुद महादेव भगवान शिव ने की थी पवित्र अमृत की वर्षा

By Syedbelal

पर्यटन की दृष्टि से तमिलनाडु का शुमार भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में है। इस राज्य में अनूठी सभ्यता और संस्कृति जैसा ऐसा बहुत कुछ है जो किसी का भी मन मोह सकता है। इसी क्रम में आज का हमारा ये आर्टिकल तमिलनाडु के एक बेहद खूबसूरत शहर मदुरई के सम्बन्ध में है। मदुरई दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वैगई नदी के किनारे स्थित मंदिरों का यह शहर सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक है।

शहर के उत्तर में सिरुमलाई पहाड़ियां स्थित हैं तथा दक्षिण में नागामलाई पहाड़ियां स्थित हैं। मदुरई का नाम "मधुरा" शब्द से पड़ा जिसका अर्थ है मिठास। कहा जाता है कि यह मिठास दिव्य अमृत से उत्पन्न हुई थी तथा भगवान शिव ने इस अमृत की इस शहर पर वर्षा की थी। मदुरई शहर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों की उपस्थिति के लिए जाना जाता है।

Must See : उस गुजरात की तस्वीरें, जिसके विकास के दम पर मोदी बने प्रधानमंत्री

ज्ञात हो कि विभिन्न धर्मों के अवशेष इसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान बनाते हैं। मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर, गोरिपलायम दरगाह और सेंट मेरीज़ कैथेड्रल यहाँ के प्रमुख प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। तो आइये जानें कि ऐसे कौन कौन से आकर्षण हैं जिनको आपको अपनी मदुरई यात्रा पर अवश्य देखना चाहिए। या दूसरे शब्दों में कहें तो बिना इन स्थानों के घूमे आपकी मदुरई यात्रा लगभग अधूरी है।

मीनाक्षी अम्मा मंदिर

मीनाक्षी अम्मा मंदिर

मीनाक्षी अम्मा मंदिर भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। देवी पार्वती को मीनाक्षी भी कहा जाता है। यह मंदिर मदुरई के साथ पूरे देश का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। किवदंती है कि मदुरई देवी का निवास स्थान था तथा उनसे विवाह करने के लिए भगवान शिव यहाँ आये थे। यह मंदिर वैगई नदी के दक्षिण में स्थित है तथा इसका निर्माण ईसा पश्चात 2500 में हुआ था। मंदिर के वर्तमान रूप का निर्माण नायक शासकों ने किया। यह मंदिर 6 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है तथा इसमें 12 प्रवेश द्वार हैं। यह मंदिर अपनी शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
फोटो कर्टसी - Natesh Ramasamy

कूडल अल्ज़गर मंदिर

कूडल अल्ज़गर मंदिर

कूडल अल्ज़गर मंदिर दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर एक वैष्णव मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है तथा मंदिर के ठीक सामने भगवान विष्णु की एक बड़ी मूर्ति है। यह मंदिर शहर के मध्य में मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित है। मंदिर के अंदर भगवान विष्णु की बैठी हुई, खड़ी और लेटी हुई स्थिति में मूर्तियाँ हैं। आपको बताते चलें कि मंदिर के अंदर लकड़ी की नक्काशी भी की गई है तथा जिसमें भगवान राम का राज्याभिषेक समारोह दर्शाया गया है।
फोटो कर्टसी - Arun Bharhath

आईराम काल मंडपम

आईराम काल मंडपम

आस्था और विश्वास के 1000 स्तम्भ या आईराम काल मंडपम मदुरई का मुख्य पर्यटक आकर्षण है। आपको बता दें कि नाम के विपरीत यहाँ 985 खम्बें हैं जिनमें खूबसूरत नक्काशी करी गयी है। आपको बता दें कि इन खम्बों का निर्माण अरियनथा मुदालियर द्वारा द्वारा कराया गया था। यहाँ आपको हाथियों के अलावा कई अन्य प्रतिमाएं दिखेंगी जो आपको उस समय के वास्तु कौशल से अवगत कराएंगी। यदि आप मदुरई में हैं तो इस स्थान की यात्रा करना बिलकुल न भूलें।

फोटो कर्टसी - Jomesh

तिरुमलाई नयक्कर पैलेस

तिरुमलाई नयक्कर पैलेस

तिरुमलाई नयक्कर पैलेस एक सुंदर महल है जिसका निर्माण हिंदू - अरबी शैली में नायक राजा तिरुमलाई नायक ने 16 वीं शताब्दी में किया था। इस महल में लाईट और साउंड शो दिखाया जाता है जिसमें तिरुमलाई नयक्कर और सिलापतिकारम का जीवन दिखाया जाता है। आज मंदिर का एक चौथाई भाग ही शेष बचा है। यहाँ लगभग 248 स्तंभ हैं जो 58 फुट ऊंचे हैं। महल की छत पर भगवान शिव और विष्णु के जीवन से संबंधित चित्र दर्शाए गए हैं। यह महल वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। मंदिर के गुंबद और मेहराब वास्तुकला की स्तूप शैली में बने हैं।
फोटो कर्टसी - Ashwin Kumar

गाँधी संग्रहालय

गाँधी संग्रहालय

मदुरई में स्थित गांधी संग्रहालय देश के पांच संग्रहालयों में से एक है तथा यहाँ गांधीजी की स्मृति से जुडी कई वस्तुएं रखी गई हैं जैसे उनकी खून से सनी हुई धोती जो उन्होंने उस दिन पहनी थी जब उन्हें मारा गया था। इस संग्रहालय में गांधीजी के अनेक फोटो भी रखे गए हैं। यह संग्रहालय एक प्राचीन स्थान है तथा यह रानी मंगम्मल से संबंधित है जो नायक राजवंश का एक भाग थी। गांधीजी की मृत्यु के बाद गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इस महल को संग्रहालय में बदल दिया गया।
फोटो कर्टसी - Karthikeyan Balasundaram

वन्दीयुर मरिअम्मन तेप्पकुलम

वन्दीयुर मरिअम्मन तेप्पकुलम

वन्दीयुर मरिअम्मन तेप्पकुलम एक कुंड है जिसका निर्माण 1646 में किया गया था। 16 एकड़ के क्षेत्र में फैले हुए इस विशाल कुंड का निर्माण तिरुमलाई नायक ने किया था। यह कुंड मीनाक्षी मंदिर से पूर्व की ओर लगभग 5 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस कुंड के मध्य में भगवान गणेश या विनायक की मूर्ति है।
फोटो कर्टसी - எஸ்ஸார்

अलगर कोविल

अलगर कोविल

अलगर कोविल एक मंदिर है जिसका नाम हिंदू देवता भगवान विष्णु के नाम पर पड़ा। यह मंदिर सिरुमलाई पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है जो मदुरई से लगभग 20 किमी. की दूरी पर है। यहाँ आकार में कम होते हुए तीन गर्भगृह है जहाँ भगवान के मूर्ति रखी गई है। यह मंदिर अपनी नाज़ुक मूर्तियों तथा पत्थरों की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।
फोटो कर्टसी - Vinoth Chandar

मदुरई में भोजन

मदुरई में भोजन

भारत के अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों की तरह यहां भी आपको अच्छा साउथ इंडियन खाना मुनासिब दामों पर मिल जाएगा। इसके अलावा यदि आप मांसाहार यानी नॉन वेज हैं तो आप अलगर कोविल रोड का रुख कर सकते हैं यहां नॉन वेज की कई अच्छी दुकानें हैं जो काम दामों में आपको अच्छा खाना परोसती हैं।
फोटो कर्टसी - Jennifer

मदुरई में शॉपिंग

मदुरई में शॉपिंग

आज मदुरई शहर अपने कपड़ा उद्योग के लिए जाना जाता है। यहां आकर आप कॉटन, बाटिक और सनगुंडी साड़ियों की कई वैराइटी देख और खरीद सकते हैं। यदि आप कला और हस्तशिल्प के शौक़ीन हैं तो भी इस शहर में आपके लिए बहुत कुछ है। आप राज्य सरकार द्वारा संचालित हस्तशिल्प एम्पोरियम का रुख करें और यहां की परंपरागत चीजों को खरीदें। इसके अलावा शहर में कई ऐसे स्थान मौजूद हैं जहाँ से आप कला और हस्तशिल्प की वस्तुएं खरीद सकते हैं।
फोटो कर्टसी - J'ram DJ

कैसे जाएं मदुरई

कैसे जाएं मदुरई

मदुरई का परिवहन तंत्र देश के अन्य भागों से अच्छी तरह से जुड़ा है। मदुरई हवाई अड्डा विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर से जुड़ा हुआ है। चेन्नई निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। मदुरई रेलवे नेटवर्क विभिन्न शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, मैसूर, कोयंबटूर और चेन्नई से जुड़ा हुआ है। मदुरई से विभिन्न शहरों जैसे चेन्नई, बैंगलोर, कोयंबटूर, त्रिवेंद्रम आदि शहरों के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध है।
फोटो कर्टसी - Nsiddhu

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X