Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »माँ-बेटे के प्रेम की निशानी, भारत का छोटा ताज महल!

माँ-बेटे के प्रेम की निशानी, भारत का छोटा ताज महल!

माँ बेटे के प्रेम की निशानी, जिसे ताजमहल के प्रतिरूप के तौर पर बनाया गया है!

विश्व के सात अजूबों में शामिल आगरा के ताजमहल के बारे में किसने नहीं सुना होगा! देश की शान के नाम से भी जाना जाने वाला, प्रेम का सबसे प्रसिद्द और महान चिन्ह हर रोज़ लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस महान रचना को मुग़ल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। आज के समय में इस भव्य रचना को सिर्फ अपने देश भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रेम के सबसे बड़े चिन्ह के रूप में जाना जाता है।

[ताज के ये 52 फ्रेम देखकर खुद-ब-खुद मुहं से निकल पड़ता है [ताज के ये 52 फ्रेम देखकर खुद-ब-खुद मुहं से निकल पड़ता है "वाह ताज"!]

मुग़ल शासक शाहजहां द्वारा ऐसी ही कई भव्य रचनाओं का निर्माण किया गया जो आज भी पर्यटन के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्द हैं। इन सारी रचनाओं और स्मारकों के बीच क्या आपको पता है कि एक छोटा ताजमहल भी है, जो यहीं हमारे देश भारत में ही बना हुआ है और इसे 'बीबी का मक़बरा' कहा जाता है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है इस छोटे ताजमहल की कि इसका निर्माण किसी और ने नहीं बल्कि मुमताज़ महल, जिनके याद में ताजमहल बनवाया गया, के ही पोते ने बनवाया था।

[तो क्या राजपूतों को हराकर, शिव मंदिर तोड़ने के बाद हुआ था ताजमहल का निर्माण!][तो क्या राजपूतों को हराकर, शिव मंदिर तोड़ने के बाद हुआ था ताजमहल का निर्माण!]

जी हाँ, आपको यह जान कर हैरानी ज़रूर हो रही होगी कि देश में एक छोटा ताजमहल भी है और उसे किसी और ने नहीं मुमताज़ महल के पोते ने ही बनवाया है। लेकिन एक बड़ा फर्क इन दोनों रचनाओं के बीच यह है कि ताजमहल को शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में बनवाया था, पर इस छोटे ताजमहल को आज़मशाह ने अपनी माता की याद में बनवाया था।

औरंगाबाद पहुँचें कैसे?

तो चलिए आज हम आपको लिए चलते हैं इस अद्भुत रचना छोटे ताज महल के दर्शन कराने, जिसे बीबी के मक़बरे के नाम से जाना जाता है।

औरंगाबाद में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

बीबी के मक़बरे का निर्माण मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब के शहजा़दे आज़मशाह ने, सत्रहवीं शताब्दी के अंतिम समय में करवाया था।

Image Courtesy:Sandypharma007

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

आज़मशाह ने यह मक़बरा अपनी माता दिलरास दिलरास बानो बेगम जिन्हें राबिया-उद-दौरानी के नाम से भी जाना जाता है, औरंगज़ेब की बेग़म की याद में बनवाया था।

Image Courtesy:Sandypharma007

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है।

Image Courtesy:Danial Chitnis

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा औरंगज़ेब और उसके ऐतिहासिक शहर का मुख्य केंद्र बिंदु था।

Image Courtesy:Ghumakkar Punit

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा चारबाग गार्डन के बीचोंबीच बना हुआ है।

Image Courtesy:Ssriram mt

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

आगरा के ताजमहल को शुद्ध सफेद संगमरमर से बनवाया गया था, पर बीबी के मक़बरे का केवल मुख्य गुम्बद ही संगमरमर से बनवाया गया था।

Image Courtesy:Danial Chitnis

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मक़बरे का बाकी हिस्सा प्लास्टर से तैयार किया गया, ताकि वह दिखने में संगमरमर जैसा लगे।

Image Courtesy:RaghukiranBNV

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा अकबर एवं शाहजहाँ के काल के शाही निर्माण से अंतिम मुगलों के साधारण वास्तुकला के परिवर्तन को दर्शाता है।

Image Courtesy:Shaikh Munir

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

इस भव्य मक़बरे की सबसे अचंभित कर देने वाली विशेषता यह है कि यह शाहजहां द्वारा बनवाये गए ताजमहल से बहुत ज़्यादा मिलता जुलता है।

Image Courtesy:Arunima Ray

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

जैसा कि औरंगज़ेब किसी भी तरह के मक़बरे का निर्माण करवाने में दिलचस्पी नहीं रखते थे, इसलिए बीबी का मक़बरा उतने खास तरीके और विशेष कुशलता के साथ ताज महल की तरह बिलकुल नहीं बन पाया।

Image Courtesy:Shaikh Munir

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

वे इस रचना के निर्माण में ज़्यादा धन खर्च करना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस रचना के निर्माण में सिर्फ 7 लाख खर्च किये, जबकि ताजमहल के निर्माण में लगभग 3 करोड़ खर्च हुए थे।

Image Courtesy:Anant Singh

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

उन्होंने खर्चे की वजह से देश के अन्य हिस्सों से संगमरमर के पत्थर मंगवाना बंद कर दिए और जिससे इसके निर्माण में देरी हो गई।

Image Courtesy:Sameer g

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

हालाँकि यह मक़बरा, आज भी औरंगज़ेब के शासन में बनी सबसे बड़ी रचना है।

Image Courtesy:Pari Ali

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

चूँकि बीबी के मक़बरे की वास्तुकला, विश्वप्रसिद्ध रचना ताज महल से प्रेरित है, इसलिए इसे 'दक्कन का ताज' कहा जाता है।

Image Courtesy:World8115

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

इस मक़बरे का डिज़ाइन और इसे बनाकर, अता-उल्लाह ने तैयार किया था जो उस्ताद अहमद लाहौरी के पुत्र थे। उस्ताद अहमद लाहौरी ताज महल को बनाने वाले सबसे मुख्य वास्तुकार थे।

Image Courtesy:Danial Chitnis

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

हालाँकि इस मक़बरे का निर्माण करने का सबसे बड़ा विचार यह था कि इसे ताजमहल के प्रतिद्वंदी के रूप में निर्मित किया जायेगा, पर औरंगज़ेब की कड़ी और कम बजट निर्धारित करने के कारण यह ताजमहल का छोटा सा और साधारण सा प्रतिरूप ही बन पाया।

Image Courtesy:Vedavati7

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मक़बरा एक विशाल अहाते के केंद्र में स्थित है जो अनुमानत: उत्तर-दक्षिण में 458 मीटर और पूर्व-पश्‍चिम में 275 मीटर है।

Image Courtesy:Sankhyan kumar

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

ठेठ मुग़ल वास्तुशैली में बना, बीबी का मक़बरा कई तालाबों, फव्वारों, और पानी के स्रोतों के साथ सुनियोजित बगीचे के बीचो बीच बना हुआ है।

Image Courtesy:Anupamg

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

इस मुग़ल रचना की भी ताज महल की तरह चार मीनारें हैं।

Image Courtesy:Anupamg

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

बरादरियां या स्तंभयुक्त मंडप, अहाते की दीवार के उत्‍तर, पूर्व और पश्‍चिमी भाग के केंद्र में अवस्थित हैं।

Image Courtesy:Sameer g

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

विशिष्ट मुगल चारबाग पैटर्न मकबरे को शोभायमान करता है और इस प्रकार इसकी एकरूपता और इसके उत्‍कृष्‍ट उद्यान विन्‍यास से इसके सौंदर्य और भव्‍यता में चार चांद लगाते हैं।

Image Courtesy:Anupamg

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

अहाते की ऊंची दीवार नुकीले चापाकार आलों से मोखेदार बनाई गई है और इसे आकर्षक बनाने के लिए नियमित अंतरालों पर बुर्ज बनाए गए हैं।

Image Courtesy:Asif0717

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

आलों को छोटी मीनारों से मुकटित भित्ति स्‍तंभों द्वारा विभक्‍त किया गया है।

Image Courtesy:Praxipat

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मकबरे में प्रवेश इसकी दक्षिण दिशा में एक लकड़ी के प्रवेश द्वार से किया जाता है जिस पर बाहर की ओर से पीतल की प्‍लेट पर बेल-बूटे के उत्‍कृष्‍ट डिज़ाइन बने हुए हैं।

Image Courtesy:Anupamg

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

प्रवेश द्वार से गुजरने के बाद एक छोटा सा कुण्‍ड और साधारण आवरण दीवार है जो मुख्‍य संरचना की ओर जाती है।

Image Courtesy:Rekha Jha

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

आवरण वाले मार्ग के केंद्र में फव्‍वारों की एक श्रंखला है जो इस शांत वातावरण का सौंदर्य और अधिक बढ़ा देती हैं।

Image Courtesy:Rizwanmahai

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मक़बरे के अंदर राबिया-उद-दौरानी(दिलरास बानो बेगम) की कब्र एक उठे हुए मंच पर बनी हुई है, जो सफ़ेद संगमरमर से बनी हुई अष्टकोणीय जालीदार आवरण से घिरी हुई है।

Image Courtesy:NIRANJAN R. UPASANI

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मक़बरे के भूतल के सदृश इस कक्ष की छत को अष्‍टकोणीय विवर द्वारा वेधा गया है और एक नीची सुरक्षा भित्ति के रूप में संगमरमर का आवरण बनाया गया है, जिससे कि इस अष्‍टकोणीय विवर से नीचे देखने पर भूतल से भी कब्र को देखा जा सकता है।

Image Courtesy:Deepakjkulal1

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मक़बरे के खम्भों के सिरे लाल पत्थर से बने हुए हैं।

Image Courtesy:Preeti.elu

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मक़बरे के शिखर पर एक गुम्बद है जिसे जाली से वेधा गया है और इसके साथ वाले पैनलों की पुष्‍प डिजाइनों से सजावट की गई है जो उतनी ही बारीकी और सफाई से बनाई गई हैं जितनी कि आगरा के ताज महल की बनाई गई थीं।

Image Courtesy:NIRANJAN R. UPASANI

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

जब सूरज की पहली किरण इस रचना पर पड़ती है तो मक़बरे का पानी पर पड़ता प्रतिबिम्ब एक चमत्कार की तरह प्रतीत होता है।

Image Courtesy:Deepakjkulal1

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

मुख्य संरचना के पश्चिम में एक मस्जिद बनी हुई है जो हैदराबाद के निज़ाम ने बाद में बनवाई थी और इसके कारण प्रवेश मार्ग बंद हो गया।

Image Courtesy:Shkdadapeer

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

गुलाम मुस्‍तफा के तवारीखनामा के अनुसार मकबरे के निर्माण पर सन् 1651-1661 ईसवी में 6,68,203-7 रूपए (छह लाख, अड़सठ हजार दो सौ तीन रूपए और सात आने) की लागत आई थी।

Image Courtesy:Shaikh Munir

 बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

ताज महल की तुलना में काफी कम बजट से बने इस मक़बरे को 'गरीबों का ताजमहल' भी कहा जाता है।

Image Courtesy:Sandypharma007

बीबी के मक़बरे तक पहुँचें कैसे?

बीबी के मक़बरे तक पहुँचें कैसे?

बीबी का मक़बरा औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Sameer g

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X