Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता की 12 सबसे डरावनी जगहें, जहाँ आज भी भूतों का डेरा है!

कोलकाता की 12 सबसे डरावनी जगहें, जहाँ आज भी भूतों का डेरा है!

बचपन में जब अपने दादा दादी से हम भूतों की कहानियां सुना करते थे, डर के मारे उनसे चिपक के सो जाते थे। डर तो बहुत लगता था भूतों का, पर दादा दादी से भूतों की कहानी सुनने का मज़ा ही कुछ और होता था। धीरे-धीरे टी.वी. में भी भूतों के धारावाहिक व फ़िल्में देखनी शुरू कर दी। भले डर कितना ही परवान ना चढ़ जाये पर हम उन्हें देखना भूलते नहीं थे।

आपने कभी स्कूल के दिनों में भूत बुलाया है या फिर कोई साया? स्कूलों में तो लगभग हर बच्चे का शौक होता है, एक बार स्कूल की लाइब्रेरी, कम्युटर रूम आदि जैसे वीरान कमरों में किसी प्रेत आत्मा को बुलाना। वो भी क्या दिन हुआ करते थे! हर चीज़ का जोश बढ़-चढ़ कर होता था भले ही वह हमारे लिए कितना ही खतरनाक हो।

अगर आपमें आज भी वही जोश, वही उत्सुकता या भूत प्रेतों में रूचि है, तो हम आपके लिए कोलकाता के ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आये हैं, जिनके बारे में सुनने से ही आपकी रूह काँप जाएगी। कोलकाता मुख्यतः प्रसिद्द है अपनी पुरानी इमारतों के लिए, जहां जाने के लिए आपको बहुत साहस की ज़रूरत पड़ेगी। इस की इमारतें व जगह जितनी पुरानी हैं, उतनी ही डरावनी हैं इनकी कहानियां। यहाँ कई ऐसी जगह हैं जिन्हें भूतों का घर या डेरा कहा जाता है।

<strong>[पुणे के रोंगटे खड़े कर देने वाले भूतहा स्थान!]</strong>[पुणे के रोंगटे खड़े कर देने वाले भूतहा स्थान!]

चलिए अपनी उत्सुकता व जिज्ञासा को बढ़ाते हुए कोलकाता में सैर करते हैं, ऐसी ही रहस्यमयी व भूतहा जगहों की जहाँ की हलचलें आपको अंदर तक दहला देंगी।

राइटर्स बिल्डिंग

राइटर्स बिल्डिंग

इस जगह को भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कभी नौकरों के रहने की इस जगह में आज भी कई कमरे सालों से बंद पड़े हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने कई बार यहां डरावनी चीखों की आवाज़ सुनी है। यहाँ बंद पड़े कमरों में कई सारे भयावह राज़ बंद हैं, जिन्हें जानने की हिम्मत किसी ने भी अब तक नहीं की।

Image Courtesy:flowcomm

हास्टिंग्स हाउस

हास्टिंग्स हाउस

अपने स्कूल के टॉयलेट्स व कंप्यूटर लैब्स में कुछ अनजानी अजीब सी चीज़ों का एहसास बहुत सारे विद्यार्थियों को हुआ ही होगा। इसी तरह कोलकाता यूनिवर्सिटी का महिला कॉलेज भी भूतहा होने के लिए कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। यह कॉलेज कभी गवर्नर जनरल वारेन हास्टिंग का घर हुआ करता था। यहाँ पढ़ने वाली कई छात्राओं ने यहाँ असाधारण व अजीब सी गतिविधियों को महसूस किया है। इसके खेल के मैदान में एक खिलाड़ी की मौत व एक लड़की के ऊपर भूत आने के किस्से ने इस जगह को कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

Image Courtesy:Madho Agarwal

रबीन्द्र सरोबर मेट्रो स्टेशन

रबीन्द्र सरोबर मेट्रो स्टेशन

भारत की सबसे पहली मेट्रो कोलकाता में ही चलनी शुरू हुई थी। सबसे पुरानी मेट्रो का यह स्टेशन, रबिन्द्र नाथ मेट्रो स्टेशन भूतहा होने के लिए भी प्रसिद्द है। कहा जाता है कि इस मेट्रो स्टेशन पर कई लोगों ने आत्महत्याएं की हैं इसलिए यहाँ लोगों का कहना है कि उन्हीं आत्महत्या करने वालों की आत्माएं आज भी रात के समय यहाँ भटकती हैं। रात के अंतिम मेट्रो में यात्रा करने के लिए इस स्टेशन में आने वाले कई यात्रियों ने अनजान व अजीब सी परछाइयां देखने का दावा किया है। इसलिए इसे कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों की सूचि में शामिल किया गया है।

द नेशनल लाइब्रेरी

द नेशनल लाइब्रेरी

कोलकाता में स्थित है भारत की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी, द नेशनल लाइब्रेरी(राष्ट्रीय पुस्तकालय), जो कई पुरानी व शानदार किताबों से भरी पड़ी है। पर इस पुस्तकालय में सिर्फ साहित्यिक कहानियां ही नहीं बल्की कई भूत के किस्से भी प्रसिद्द हैं। इस पुस्तकालय के बारे में अगर आपको असली कहानियां सुननी हैं तो, यहाँ एक बार ज़रूर जाएँ पर केवल दोपहर के समय। यहाँ कोई सिक्योरिटी गार्ड रात में ड्यूटी करना नहीं चाहता है।

Image Courtesy:Biswarup Ganguly

'पुतुलबाड़ी' या गुड़ियों का घर

'पुतुलबाड़ी' या गुड़ियों का घर

गुड़ियों का घर जिसे बंगाली भाषा में 'पुतुलबाड़ी' कहा जाता है, 'पुतुल' मतलब 'गुड़िया' और 'बाड़ी' मतलब 'घर', कोलकाता के सबसे पुराने व डरावनी जगहों में से एक है। इस घर के ऊपरी हिस्से में कई लोगों ने एक लड़की का भूत होने की बात कही है। इस घर का इतिहास भी बहुत भयानक, दयनीय व क्रूर है। लोगों का कहना है कि इस घर के क्रूर मालिक ने कई गरीब लड़कियों की इसी घर में बलात्कार कर हत्या की थी। उन्हीं लड़कियों में से एक लड़की की आत्मा आज भी इस घर में भटकती है।

साउथ पार्क स्ट्रीट सिमेट्री

साउथ पार्क स्ट्रीट सिमेट्री

कई लोगों को भूतों या प्रेतों पर विश्वास नहीं होगा। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो एक बार कोलकाता के साउथ पार्क स्ट्रीट कब्रिस्तान में जाइये। वहां जाने वाले कई लोगों के अनुसार, केवल रात में ही नहीं,बल्कि दिन में भी आप अपने आपको कई लोगों से घिरे होने का एहसास करेंगे। वहां जाने वाले कई लोग काफी दिनों तक बीमार भी पड़ जाते हैं।

विप्रो ऑफिस

विप्रो ऑफिस

सालों पहले का एक वीरान जंगल, सॉल्ट लेक अब कोलकाता के सबसे पॉश इलाकों में से एक है, जहाँ स्थित है देश की सबसे नामी गिरामी कंपनी विप्रो का ऑफिस। जब यह जगह जंगल हुआ करता था तब इस जंगल में कई खतरनाक गतिविधियां, जैसे हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं हुई हैं। अब इस ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को इस ईमारत की तीसरी मंज़िल पर गलती से भी ना जाने की सख्त हिदायत दी गई है। इस मंज़िल के सी सी.टी.वी कैमरों में यहाँ रात में होने वाली कई असाधारण गतिविधियां रिकॉर्ड हैं। यहाँ काम करने वाले लोगों का मानना है कि उस मंज़िल में कई आत्माओं का डेरा है।

हावड़ा पुल के नीचे

हावड़ा पुल के नीचे

कई आत्महत्या व दुर्घटनाओं में हुई मौत ने इस जगह को कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों में से एक बना दिया है। कई लोगों ने शाम के बाद यहाँ मरने वाले लोगों की आत्माओं को भटकते हुए देखा है। यहाँ के लोग शाम के बाद इस जगह के आस-पास भी नज़र नहीं आते।

Image Courtesy:Manuel Menal

कोलकाता डॉकयार्ड

कोलकाता डॉकयार्ड

पुराने समय में अवध के नवाब वाज़िद अलि शाह इस बंदरगाह के मालिक हुआ करते थे। यहाँ आज भी कई लोगों से आप उनकी व उनके इस बंदरगाह की कहानियां सुन सकते हैं। यहाँ के लोगों का मानना है कि, आज भी नवाब वाज़िद अलि शाह की आत्मा इस बंदरगाह में अंग्रेजों से बदला लेने के लिए भटक रही है।

निमताला श्मशान घाट

निमताला श्मशान घाट

कोलकाता का यह श्मशान घाट कई अघोरियों से भरा हुआ है। यहां कई लोगों ने अघोरियों को जलती हुई लाश से शरीर का टुकड़ा निकाल कर खाते हुए देखा है, जिसके बाद वो 'श्मशान काली' की पूजा करते हैं। यह दृश्य ही इस जगह को डरावनी बनाती है, जिसे देख लोगों का रूह-रूह कांप जाता है।

Image Courtesy:Clyde Waddell

 रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब

रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब

आज भी कोलकाता की शान व रहिसियत कोलकाता के इस रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब में दिख जाएगी। कई रहीसों की इस मनपसंद जगह से एक डरावनी कहानी भी जुड़ी हुई है, जिसको सुन आपकी रूह कांप जाएगी। उस समय के दौर के सबसे रहीस आदमियों में से एक, जॉर्ज विलियम्स को घोड़ों की दौड़ में पैसे लगाने का बहुत शौक था। उनकी यहाँ एक पसंदीदा घोड़ी थी, जिसे वो इस ट्रैक की रानी कहते थे। एक दिन अचानक से उसी ट्रैक पर उस घोड़ी की लाश मिली। कहा जाता है कि आज भी, उस घोड़ी की टाप साफ़-साफ़ उस ट्रैक पर सुनाई देती है।

Image Courtesy:Biswarup Ganguly

लोअर सर्कुलर सिमेट्री

लोअर सर्कुलर सिमेट्री

अंग्रेज़ों के वक्त के जज, सर डब्ल्यू. एच. मैक नघटन की मौत अफ़गानिस्तान में हुई थी और उनको कोलकाता के इसी कब्रिस्तान में दफ़नाया गया था। उनकी कब्र के पास एक पुराना पेड़ है। अगर आज भी सर डब्ल्यू. एच. मैक नघटन के किस्से उनकी कब्र के पास सुनाए जाते हैं, तो वो पेड़ खुद-ब-खुद हिलने लगता है। लोग मानते हैं कि उस पेड़ पर सर डब्ल्यू. एच. मैक नघटन का भूत वास करता है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X